RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत : तहसील बड़ौत में प्रथम कृषक सुविधा केंद्र का लोकार्पण।

कृषक सुविधा केंद्र से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 दिसंबर।जनपद बागपत की तहसील बड़ौत में स्थापित प्रथम कृषक सुविधा केंद्र का आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक सुविधा केंद्र के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से संबंधित जानकारी, कृषि से जुड़े राजस्व अभिलेख, अंश निर्धारण, नामांतरण, त्रुटि सुधार सहित अन्य सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि अब किसानों को तहसील आने के बाद अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत होगी। यह केंद्र किसानों को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कृषक सुविधा केंद्र से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी, जिससे प्रशासन और कृषकों के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ,डिप्टी कलेक्टर ज्योति शर्मा संबंधित किसान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:देश की आजादी, भाईचारा व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा “आरवाईए” बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

ऋतु परिवर्तन का लोकउत्सव: लोहड़ी और नई ऋतु की दस्तक

rktvnews

भोजपुर: साइबर फ्रॉड में शामिल 03 गिरफ्तार।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन रवाना।

rktvnews

गढ़वा:ग्रामीणों के रोजगार हित सर्वोपरि : हड़तालरत मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों में कार्य पर लौटने का अंतिम निर्देश।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment