RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का किया शुभारम्भ।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)20 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।
इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है। राज्य परिवर्तन की ओर अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में उत्तराखण्ड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखण्ड एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र बसेड़ा, जे.पी. मैखुरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने उदयपुर में की नए ब्रांच ऑफिस की शुरुआत।

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक (आउटरीच सत्र) के लिए इटली के रेजियो कैलाब्रिया की यात्रा करेंगे।

rktvnews

गोवर्धन पूजन देवराज इन्द्र के अहंकार का दमन,पर्यावरण रक्षा,प्रकृति पूजन की कहानी है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 2023 के लिए “समय पर भुगतान (सीपीएसई)” श्रेणी में जीईएम पुरस्कार जीता।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment