RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाकपा-माले का 58 वां पार्टी स्थापना दिवस आरा सहित पूरे जिले भर में मनाया गया।

33% महिलाओं का आरक्षण लागू हो-स्वदेश भट्टाचार्य!

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल।भाकपा-माले के 58 वां स्थापना व दुनिया के मजदूरों के नेता का•लेनिन का 156 वां जन्मदिन के अवसर क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में आयोजित किया गया!
सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता व पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने झंडोत्तोलन किया!
उसके बाद जनवादी क्रांति में अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!
उसके बाद पार्टी केन्द्रीय कमेटी के आह्वान का पाठ किया गया!उसके बाद स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य का• स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि हम अपनी प्रिय पार्टी- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की 58 वां स्थापना दिवस,उथल-पुथल भरी वैश्विक स्थितियों के बीच मना रहे हैं!ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का युद्ध,दूसरे महीने में प्रवेश कर चूका है और यह अमेरिकी साम्राज्यवाद के वैश्विक वर्चस्व पर जबरदस्त प्रहार सिद्ध हो रहा है!ट्रंप और नेतान्याहू ने सोचा था कि वे आसानी से कुछ ही दिन में ईरान को परास्त कर देंगे और स्कूली बच्चों व नागरिकों को निशाना बनाने के जघन्य कृत्य के साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की हत्या करके,आसानी से वहां हुकूमत बदल देंगे!पर ईरान ने जबरदस्त जिजीविषा का प्रदर्शन किया,तेजी से अमेरिका-इजराइल के हमलों में मारे जाने वालों की जगह नए नेताओं और अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी!जिजीविषा के साथ ही ईरान ने उल्लेखनीय सैन्य कुशाग्रता और कौशल का परिचय देते हुए अमेरिका- इजराइल के सैन्य लक्ष्यों को निरंतर भारी नुकसान पहुंचाया और होर्मुज़ की खाड़ी को एक बेहद प्रभावकारी रणनीतिक औज़ार में तब्दील कर दिया!
परिणामस्वरुप ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अमेरिका में भी जबरदस्त जन विक्षोभ पैदा हुआ!अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों ने भी ट्रंप प्रशासन से दूरी बनाना शुरू कर दिया है,उनमें से बहुतों ने तो अमेरिका के इस युद्ध अभियान में कोई सहयोग देने से भी इंकार कर दिया है!अमेरिका को सैन्य अड्डे उपलब्ध करवाने वाले अरब देश और खाड़ी क्षेत्र से काम करने वाले वैश्विक तकनीकी के महारथी लगातार युद्ध की तपिश को महसूस कर रहे हैं!
भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि भारत को भी उस अमेरिका व इजराइल द्वारा थोपे गए युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है,जिनके साथ मोदी सरकार ने भारत को बेहद करीबी रूप से, विनाशकारी हद तक संबद्ध कर दिया है!लगभग एक करोड़ मजदूर और प्रोफेशनल्स हैं,जो पश्चिम एशिया में काम करते हैं,वो जबरदस्त अनिश्चितता और असुरक्षा के साए तले रहने को विवश हैं!युद्ध ने भारत में ईंधन और खाद का भारी संकट पैदा कर दिया है! लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए यह कोरोना काल के लौटने जैसे है,जहां महज जिंदा रहना ही बड़ी चुनौती बन जाता है!गहरे आर्थिक संकट और विदेश नीति की गहरी नाकामी का मेल,भारत में हमारे लिए संघर्षों के नए दौर का आगाज़ कर रहा है और हमें इसका प्रतिरोध,जबरदस्त साम्राज्य विरोधी,फासीवाद विरोधी दिशा के साथ करना चाहिए!
भाकपा-माले नक्सलबाड़ी के किसान विद्रोह की ज्वाला से उपजी पार्टी है!एक ऐसी पार्टी जिसने समूचे कम्युनिस्ट आंदोलन की क्रांतिकारी विरासत को गर्व के साथ ग्रहण किया और तमाम मुश्किलों में भी जनता की शक्ति,साहस और पहलकदमी से ऊर्जा ग्रहण करते हुए खुद को निरंतर नवीनीकृत किया! दुनिया भर के शासक वर्ग समय-समय पर कम्युनिस्ट आंदोलन को मर्सिया पढ़ते रहे हैं पर विजय के उन्माद वाली ऐसी तमाम घोषणाओं को धता बताते हुए! कम्युनिस्ट आंदोलन बार-बार उठ खड़ा हुआ है!
आज जब फासीवादी हुक्मरान,राष्ट्र और उसकी जनता के साथ साम्राज्यवाद के आशीर्वाद से दमन और छल कर रहे रहे हैं और कम्युनिस्टों को बदनाम कर रहे हैं तो भाकपा-माले को कम्युनिस्ट परचम उठाकर सही मायनों में संप्रभु,धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक गणराज्य के संघर्ष की अगुवाई करनी होगी!आइये हर संभव तरीके से भाकपा-माले का विस्तार करें,उसे मजबूत करें ताकि हमारे महान शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके और हमारी महान जनता की सेवा की जा सके!स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया!स्थपना दिवस में राज्य कमेटी क्यामुदीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,भाकपा-माले जिला कार्यलय सचिव दिलराज प्रीतम,जितेंद्र सिंह,चंदन कुमार,संगीता सिंह,जयशंकर प्रसाद,रौशन कुशवाहा,बालमुकुंद चौधरी,विकास कुमार सिन्हा,अनिल वर्मा,राधेश्याम शर्मा,धन्नजय कुमार सिंह,बबलू गुप्ता,किरण प्रसाद,राजू,रितेश कुमार,मनोज यादव,दीपांकर सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे!
इसके अलावा तरारी में उपेन्द्र भारती,सहार में रमेश सिंह,पीरो में पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,संदेश में अजय सिंह,अगियांव में रघुवर पासवान,चरपोखरी में महेश प्रसाद,गड़हनी में छपित राम,जगदीशपुर में कमलेश यादव,उदवंतनगर में शिवमंगल सिंह,बड़हरा में नंद जी राम,कोईलवर में बिष्णु ठाकुर,आरा मु० में विजय ओझा, बिहिया+शाहपुर में हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया!

Related posts

सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री के 100वां मन की बात युवाओं को खूब पसंद आई!युवा मोर्चा के द्वारा भोजपुर जिला के सभी मंडलों में मन की बात सुना गया:विभू जैन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने समर्थ स्पेशल दिव्यांग स्कूल का भ्रमण किया, बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया,की सराहना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण’ के राष्ट्रीय शुभारंभ को सुशोभित किया।

rktvnews

Leave a Comment