RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 अगस्त।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल की गरिमामयी अध्यक्षता और नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय आई.टी.आई फील्ड से हुई, जहाँ से एन.सी.सी कैडेट्स ने देशभक्ति के नारों और हाथो में लहराते राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च करना शुरू किया। रैली आई.टी.आई फील्ड से शुरू होकर सिपाही घाट पर समाप्त हुआ। इस रैली में सारे पी.आई, अधिकारी व कैडेट्स पूरे रास्ते एन.सी.सी कैडेट्स के अनुशासित मार्च और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” व “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के गगनभेदी नारों ने आसपास के वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
रैली की अध्यक्षता करते हुए कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल ने कैडेट्स और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए तिरंगे के सम्मान और इसकी ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वाभिमान” का प्रतिक है। “हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के मन में देश भक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस अभियान में सभी पी.आई, और सिविल स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को ले तरारी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक।

rktvnews

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रखे मान, अवश्य करें मतदान: युगल किशोर दुबे

rktvnews

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

प्रबंध निदेशक ने IMC गया के विकास कार्यों का किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment