चतरा/झारखंड 14 दिसंबर।आज जिले के हंटरगंज प्रखण्ड के जोलडीहा पंचायत, गिद्धौर प्रखण्ड के बारीयातु पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के कल्याणपुर पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के हेडुम पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के हुरणाली पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के प्रतापपुर पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में हंटरगंज प्रखण्ड के जोल्डिहा पंचायत में 1723 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 292 आवेदनों का निष्पादन, गिद्धौर प्रखण्ड के बारीयातु पंचायत में 985 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 319 आवेदनों का निष्पादन, टण्डवा प्रखण्ड के कल्याणपुर पंचायत में 1132 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 481 आवेदनों का निष्पादन, लावालौंग प्रखण्ड के हेडुम पंचायत में 1660 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 117 आवेदनों का निष्पादन, सिमरिया प्रखण्ड के हुरणाली पंचायत में 723 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 81 आवेदनों का निष्पादन, प्रतापपुर प्रखण्ड के प्रतापपुर पंचायत में 1042 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 953 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 15.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के सिमा पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के मदगड़ा पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के परसौनी पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के बेलखोरी पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के बानासाड़ी पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के राहम पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के कटिया पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के जोगीडीह पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के दंतार पंचायत, नगर परिषद चतरा दिवानखाना स्कूल वार्ड संख्या 12 एवं 16 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।


