RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:पुलिस उपाधिक्षक (यातायात), ने ऑटो एवं टोटो यूनियन के सदस्यों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड) 20 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन कार्यालय में पुलिस उपाधिक्षक (यातायात), देवघर लक्ष्मण प्रसाद की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र में प्रचालित हो रहे ऑटो एवं टोटो के चालक के लिए वर्दी का निर्धारण के संबंध में ऑटो एवं टोटो के यूनियन के सदस्य के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में यह बताया गया कि ऑटो चालक के लिए खाकी वर्दी एवं टोटो चालक के लिए नीला वर्दी में वाहन चलाना निश्चित है, जिसे अनुपालन करना सभी ऑटो एवं टोटो चालक के लिए अनिवार्य है। साथ ही नववर्ष में यदि ड्रेस कोड नियम का अनुपालन नहीं करने वाले चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावे ऑटो एवं टोटो चालक आगे ड्राइवर सीट में किसी भी प्रकार के सवारी को साथ में नहीं बैठाएंगे एवं ऑटो एवं टोटो का निबंध, परमिट, इंश्योरेंस के अलावे ड्राइविंग लाइसेंस का भी अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी तथा ऑटो एवं टोटो अपने निर्धारित रूट में वाहन का परिचालन करेंगे नियम के उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर बैठक में यातायात प्रभारी, देवघर संजय कुमार, मोटरयान निरीक्षक, देवघर अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा,प्रथम कुमार रजवार,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, शिव कुमार राय,एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड: रांची:स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्राथमिकता : के. रवि कुमार

rktvnews

राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कथावाचिका गंगा मिश्रा ने श्रद्धालुओं के बीच संगीतमय कथा का अद्भुत वर्णन और श्रवण कराया।

rktvnews

पीएफआरडीए ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 में एमएसएमई के लिए एनपीएस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment