
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर द्वारा दावा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन में कार्यरत RTPS कर्मी, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई तथा उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन एवं आमजनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में पंचायत क्षेत्र में संचालित नल-जल योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान एवं पैक्स दुकान का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुषुमलता कुशवाहा, अंचलाधिकारी जगदीशपुर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जगदीशपुर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जगदीशपुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जगदीशपुर, कनीय अभियंता (पीएचईडी) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
