RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुरी भावना और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में रखने जा रहे हैं चार युवा भोजपुरी शोधार्थी।

लेखनी से भोजपुरी भाषा को समृद्ध बनाना होगा :शोधार्थी रवि प्रकाश
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी का बढता सम्मान प्रगति का द्योतक :शोधार्थी संजय सिंह
भिखारी ठाकुर सामाजिक संस्थान दो दशक से ज्यादा समय से प्रयासरत:नरेंद्र सिंह ,पत्रकार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 जनवरी।अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फ़रवरी को प्रतिष्ठित भारतीय भाषा केंद्र, जे एन यू में आई सी एस एस आर और मैथिली भोजपुरी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित मातृभाषाओं में व्यक्त साहित्य और संस्कृति के विविध आयाम विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के भोजपुरी विभाग के चार शोधार्थी भोजपुरी साहित्य संस्कृति से संबंधित विविध विषयों पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
इस संगोष्ठी में देश,विदेश से अनेक विद्वान और शोधार्थी विभिन्न मातृभाषाओं में अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत करेंगे। भोजपुरी विभाग के शोध छात्रों यशवंत कुमार सिंह, संजय कुमार, राजेश कुमार और रवि प्रकाश सूरज के शोध पत्रों का चयन होने के बाद निमंत्रित किया गया है। इससे भोजपुरी भाषा का गौरव बढ़ा है।
संगोष्ठी का उद्घाटन जे एन यू की कुलपति शांति धुलिपुड़ी पंडित करेंगी तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कट्टीमनी करेंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के मैथिली भोजपुरी अकादमी के सचिव अरुण झा करेंगे।
शोधार्थी गदगद है कि उनके शोध पत्र को
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका का रूप दिया जायेगा। उससे भी खुशी की बात है कि पड़ोसी देश नेपाल से भोजपुरी विभाग में छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है। नेपाल के रूपंदेही जिले के शिवनंदन जायसवाल ने बताया कि नेपाल में भोजपुरी को राजभाषा का संवैधानिक दर्जा प्राप्त है तथा वर्ग एक से दस तक पढ़ाई की समुचित व्यवस्था है मगर उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने भारत का रुख किया।
जायसवाल नेपाल से निकलने वाली चर्चित भोजपुरी पत्रिका भोजपुरी दर्शन के संपादक हैँ तथा भोजपुरी काव्य संग्रह, नेपाल में भोजपुरी भाषा संस्कृति पुस्तकों के अलावा नेपाल में भोजपुरी के स्कूली पाठ्यपुस्तकों के रचयिता भी हैँ। आगे उन्होंने बताया कि नेपाल के कई छात्र भोजपुरी में उच्च अध्ययन हेतु उत्सुक हैँ।
आख़र पत्रिका से जुड़े नबीन कुमार ने कहा कि स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग ने भोजपुरी अध्ययन अध्यापन को एक नई गति प्रदान की है मगर विभाग में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति और विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक की समुचित व्यवस्था ना होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
भोजपुरिया जन जागरण अभियान के प्रवक्ता पुष्कर कुमार और विश्वविद्यालय इकाई के संयोजक राजेश कुमार आदित्य ने 21 फरवरी को ही संवैधानिक मान्यता को ले जंतर मंतर पर धरना में सम्मिलित होने की बात कही।
भोजपुरी छात्र संघ संयोजक स्यंदन सुमन ने
लगातार उपेक्षा के बाद भी अपनी चमक दिखने में सफल रहा है।भोजपुरी छात्र संघ विभाग में स्थाई शिक्षकों कर्मचारियों की नियुक्ति तथा स्नातक स्तर पर पढ़ाई शुरु करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार और 2002 से भोजपुरी के उत्थान, भाषा की समृद्धि के लिए लगातार कार्यक्रम किया जा रहे हैं ।कई बार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ,राजभवन के माध्यम से ,मंच के माध्यम से, विश्वविद्यालय के माध्यम से, धरना प्रदर्शन के माध्यम से,लगातार प्रयास हो रहे हैं ताकि भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त हो, भोजपुरी की पढ़ाई मैट्रिक ,स्नातक स्तर पर हो सके। अन्य भी कई संगठन काम कर रहे हैं जो इसके लिए भोजपुरी छात्र-छात्राओं को एक बार अपनी मिट्टी और ताकत का एहसास कराना होगा।

Related posts

PK ने राहुल-तेजस्वी की यात्रा पर कसा तंज, बोले – इन फालतू की यात्राओं से बिहार को कोई लेना-देना नहीं है, पहले ये बताओ कि यहां फैक्ट्री कब लगेगी, रोजगार कब मिलेगा और पलायन कब बंद होगा।

rktvnews

उज्जैन: “बोन एंड ज्वॉइंट वीक” के अंतर्गत ओस्टियोपोरोसिस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म ‘हक़’ पर साधा निशाना: कहा – “नफ़रत फैलाने का एजेंडा सफल नहीं होगा”

rktvnews

कचरा प्रबंधन पर महिला कालेज में सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment