RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:PRO एप के जरिए होगा VTR मॉनिटरिंग , मुजफ्फरपुर के बरूराज में हुआ सफल फील्ड टेस्टिंग, चुनाव प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार )13 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आयोग द्वारा विकसित PRO (Presiding Officer) एप अब मतदान के दिन पीठासीन पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य तकनीकी उपकरण के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों से वोटर टर्नआउट, मॉक पोल, मतदान प्रारंभ, पोलिंग पार्टी के आगमन की स्थिति जैसे सभी अद्यतन विवरण रियल टाइम में अपलोड किए जाएंगे।
निर्वाचन विभाग द्वारा इस प्रणाली की तैयारियों के तहत मुजफ्फरपुर जिला के 96-बरूराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को फील्ड टेस्टिंग के लिए चयनित किया गया था। सोमवार को बरूराज विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ द्वारा PRO एप की फील्ड टेस्टिंग और ड्रेस रिहर्सल की सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक एवं ससमय पूर्ण की गईं।
इस कार्य में निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोतीपुर ने समन्वय स्थापित कर इस परीक्षण को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निर्वाचन विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 15 अक्टूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा PRO एप की फील्ड टेस्टिंग की जाएगी, जबकि 24 अक्टूबर को पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ PRO एप का भी अभ्यास कराया जाएगा।

PRO एप का महत्व और उपयोगिता

PRO एप के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। अब मतदान केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों को निर्वाचन आयोग तक पहुंचने में देरी नहीं होगी, जिससे रियल टाइम वोटर टर्नआउट (VTR) की मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। मतदान के दिन पीठासीन पदाधिकारी सीधे इस एप के जरिए आयोग के सर्वर पर डेटा अपलोड करेंगे, जिसे निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ECINET पोर्टल के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा।
इससे यह सुनिश्चित होगा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियां—जैसे मतदान प्रारंभ होने का समय, मॉक पोल की स्थिति, पोलिंग पार्टी का आगमन, वोटर टर्नआउट—तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंच सके। इससे मतदान की प्रगति पर वास्तविक समय में नजर रखने में मदद मिलेगी, और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समाधान शीघ्र किया जा सकेगा।

तकनीकी नवाचार से मजबूत होगी लोकतांत्रिक प्रक्रिया

PRO एप का प्रयोग चुनावी प्रक्रिया में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी और इफिशिएंसी की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे मतदाताओं का विश्वास बढ़ेगा, साथ ही अधिकारियों के कार्य में स्पष्टता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
मुजफ्फरपुर के बरूराज में सफल फील्ड टेस्टिंग ने यह साबित किया है कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ तकनीक आधारित मतदान व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयार है। यह पहल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास है।

Related posts

भोजपुर:एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का ईनामी नय्यर इकबाल उर्फ मो नय्यर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: भाजपा कोर कमेटी की बैठक मे तरारी विधानसभा चुनाव तैयारी की रणनीति और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।

rktvnews

भोजपुर: संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ,प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा।

rktvnews

भोजपुर: आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को विकसित करने हेतु हर वर्ष प्रतियोगिता होती है आयोजित: प्रो डॉ जया जैन

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का भव्य आगाज।

rktvnews

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत ने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर केंद्र की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

rktvnews

Leave a Comment