वाराणसी की रंजना राय की लोक गायिकी से भाव विभोर हुए दर्शक।

आगत अतिथियों ने सामूहिक माल्यार्पण कर लोक कलाकार को किया नमन।

दो सत्रों में आयोजित हुआ रंग जलसा का आयोजन।

विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान कर किया आगत अतिथियों का अभिनन्दन।

व्यास कमलेश पासवान द्वारा भिखारी ठाकुर रचित पिरह की वेदना पर आधारित गीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की आंखों को किया नम।

रंग उर्वशी फाउंडेशन की “बिदेसिया” नाटक की प्रस्तुति ने बांधा समां।

देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं को दिया गया मंच का विशेष सम्मान पुरस्कार।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 दिसंबर 2025 को भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले सरदार पटेल बस पड़ा ,आरा स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर जयंती के अवसर पर “भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025” का सफल आयोजन उत्सव भरे माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भिखारी ठाकुर के संगीत, गायन वादन,नृत्य, कवि गोष्टी पुस्तक विमोचन के साथ-साथ भव्य नाटक का आयोजन पूर्वाहन से देर शाम तक किया गया। कार्यक्रमों की मनमोह प्रस्तुति लगातार होती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ-साथ लोककलाकार भिखारी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ तत्पश्चात लोक गायक कमलेश व्यास के द्वारा मंगलाचरण में भिखारी ठाकुर के गीतों की प्रस्तुति की गई। आगत अतिथियों का स्वागत एस०एस० कान्वेंट स्कूल रोड आरा एवं सिद्धि विनायक स्कूल चंदवा के छात्राओं के द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर किया गया। स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद ने इस अवसर पर अपना शुभकामना संदेश पत्र के माध्यम से भेजा जिसे उनके प्रतिनिधि दिलराज प्रीतम ने पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बक्शी विकास एवं उनके शिष्यों के द्वारा कथक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया गया।
दूसरे सत्रमें सम्मान समारोह कवि गोष्ठी, पुस्तक विमोचन एवं नाटक की प्रस्तुति की गई।
कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह में विनय कुमार सिंह रांची के द्वारा लिखित कविता संग्रह भोजपुरी महक का लोकार्पण सभा अध्यक्ष डॉक्टर जय जैन ने किया। अतुल प्रकाश के संयोजन में आयोजित कवि गोष्ठी में कविता पाठ करने वालों में नंदकिशोर सिंह कमल, कुमार अजय जनमेजय ओझा, डॉ वीरेंद्र शर्मा, डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ किरण कुमारी, हरेराम सिंह, डॉ आरसी भूषण आदि प्रमुख थे। देर शाम तक आरा रंगमंच एवं उर्वशी के कलाकारों के द्वारा लोक कलाकार भिखारी ठाकुर रचित “विदेशिया” नाटक की विशेष प्रस्तुति होती रही। हजारों लोगों के भीड़ ने भिखारी ठाकुर रचित विदेशिया नाटक संगीत कार्यक्रम को देखते हुए जमे रहे। ईश्वरी पासवान एवं अशोक पासवान ने जतसर, राह बाबा के पूजा, गोंड नाच की गायकी प्रस्तुत की। आकाशवाणी बनारस की लोक गायिका रंजन राय ने भिखारी ठाकुर के गीतों की प्रस्तुति करके सब का मन मोह लिया।
प्रथम सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर संजय शुक्ला, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. जय जैन ने किया।
मंच का संचालन नरेंद्र सिंह पत्रकार ने किया।
समारोह में इस वर्ष भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान 2025 से वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव (उर्वशी संस्था)को, मंच का विशेष सम्मान डॉ. जय जैन को, पद्मश्री बिस्मिल्लाह खां स्मृति सम्मान वरिष्ठ रंग कर्मी एवं बादक बम बम बाबा (वार्ड पार्षद प्रतिनिधि), उर्मिला कॉल स्मृति सम्मान साहित्यकार रेनू मिश्रा को, साहित्यकार मधुकर सिंह स्मृति सम्मान लेखक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अंबुजा आकाश को, मृदंग वादक बाबू ललन जी स्मृति सम्मान बलिगांव के तबला वादक बृजनाथ सिंह, कवि अजब दयाल सिंह भोजपुरिया स्मृति सम्मान रांची के गीतकार विनय कुमार सिंह को, समाजसेवी शशिनाथ त्रिवेदी स्मृति सम्मान (जगदीशपुर) बनारस की लोक गायिका रंजन राय को, समाज सेवी शारदा प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान (मझौवा) युवा रंगकर्मी धीरज कुमार को दिया गया। इसी तरह पटना से आई गायिका चंद्रप्रभा, मनोज मीत यादव, रांची के मुकेश भास्कर, महालेखाकार विभाग पटना के अरुण सिंह को भोजपुरी सेवक सेविका सम्मान से सम्मानित किया गया। समकालीन तापमान पत्रकारिता सम्मान पत्रकार विजय सिंह को दिया गया।इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करने वालों में विनोद सिंह, पप्पू जी, सवर्ण क्रांति सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह आदि प्रमुख थे।वक्ताओं ने भिखारी ठाकुर को महान लोक कलाकार बताया तथा भारत रत्न की मांग की ।

