RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: गुजरात की कुकू बेन की कुच्ची शिल्प निर्मित उत्पादों की बढ़ रही मांग।

महिला उद्यमियों का उत्तरोत्तर व्यवसाय 7 दिनों में 8 करोड़ के आंकड़े को कर गया पार।

आधुनिक युग को आकर्षित कर रहे पारंपरिक देशी उत्पाद।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 दिसंबर।सदियों पुरानी हस्तशिल्प ,लोक कला, संस्कृति, हुनर , परंपरा से लोग सरस मेला में वाकिफ़ होते रहे हैं और सभी को इसके आयोजन का इंतेज़ार रहता है l सरस मेला में देशी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं l पुन: सरस मेला गाँधी मैदान, पटना में आयोजित है l जहाँ शिल्प, संस्कृति, परम्पराएं एवं लोक कलायें अपने पुराने अंदाज में विभिन्न स्टॉल पर सुसज्जित हैं l इसके साथ ही बिहार समेत देश के 25 अन्य प्रदेशों के शुद्ध , पौष्टिक एवं पारम्परिक देशी व्यंजन एवं मिठाइयाँ आगंतुकों को लुभा रही हैं l
12 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर 25 तक सात दिनों में 7 करोड़ 74 लाख 40 हजार 4 सौ रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद बिक्री हुई हैं l
बिहार सरस मेला ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशन में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा 12 दिसंबर से 28 दिसंबर 25 तक आयोजित किया जा रहा है l
बिहार सरस मेला में देश भर के विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्धमी महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की नाज़िर पेश कर रही हैं l ग्रामीण क्षेत्र की महिला उधमियों द्वारा निर्मित हस्त शिल्प, कृत्रिम फूल, परिधान, गृह-सज्जा , चावल की कई प्रजातियाँ , खाद्य सामग्री एवं वाद्य यंत्रों की खरीद-बिक्री सह प्रदर्शनी लगी हुई है l बिहार की टिकुली, सिक्की , मधुबनी कला , मणिपुर का शाल राजस्थान की सिंगानेरी प्रिंट, आसाम का बम्बू आर्ट , बेंत हस्तशिल्प, बेल मेटल हस्त शिल्प, शिप हस्त शिल्प , जुट हस्तशिल्प, कागज हस्तशिल्प गुजरात का अहीर एवं कुच्ची शिल्प, कृत्रिम फूल आदि की प्रदर्शनी सह खरीद-बिक्री हो रही है l इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जाता रहा है l गरीबी उन्मूलन हेतु क्रमिक वृद्धि कार्यक्रम सतत जीविकोपार्जन योजना की सफलता को प्रदर्शित स्टॉल, जीविका दीदियों द्वारा संचालित जे.वायर्स पर सोल्स उत्पाद , शिल्प ग्राम महिला उत्पादक कंपनी लिमिटेड के स्टॉल पर खादी एवं शिल्क के परिधान, जुट से बने उत्पाद एवं सिक्की कला , मधुग्राम महिला उत्पादक कंपनी लिमिटेड के स्टॉल पर शुद्ध मध् समेत कई उत्पाद सरकार की गरीबी उन्मूलन योजना की सफलता को परिलक्षित कर रहे हैं l
सरस मेला के माध्यम से जीविका दीदियाँ और ग्रामीण महिलायें आर्थिक एवं सामजिक रूप से सशक्त तो हो ही रही हैं दुसरे प्रदेश से आई महिलाए भी एक दुसरे के लोक कला, शिल्प और संस्कृति से अवगत होते हुए महिला स्वावलंबन की नाजिर पेश कर रही है l
गुजरात के भुज से कुकू बेन तीसरी बार सरस मेला में आई हैं l पिछले सोलह साल से वो लक्ष्मी सखी मंडल के माध्यम से अपने हुनर को व्यवसाय में तब्दील करते हुए अपने गाँव की 60 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दे रखा है l कुकू बेन कुच्ची और अहीर हस्तशिल्प के अंतर्गत निर्मित महिलाओं के परिधान यथा कुर्ती, ब्लाउज, गाउन , चादर, सलवार सूट, बंडी, झूमर आदि की बिक्री कर रही हैं l इनके पास सौ रूपया के पर्स से लेकर 5 हजार रुपये के कीमत की ब्लाउज भी बिक्री के लिए है l कुच्ची शिल्प के तहत हाथ से कढ़ाई की हुई ब्लाउज की मांग ज्यादा है l 7 दिन में उन्होंने 60 हजार से अधिक की राशि के परिधानों की बिक्री की है l कुकू बेन को बिहार सरस मेला में आना अच्छा और फायदेमंद लगता है l वो अपनी बेटी मोहिनी के साथ आई हैं l मोहिनी कैंसर से पीड़ित है l उसका इलाज़ सरस मेला और अन्य बाज़ार में बीके उत्पादों से मिली राशि से ही हो रहा है l फिर भी मोहिनी सरस मेला में आई है l कुकू बेन बताती हैं कि हस्तशिल्प की मांग बिहार में ज्यादा है साथ ही यहाँ आकर मान-सम्मान तो मिलता ही है हम सभी महिला उद्यमी एक – दुसरे के शिल्प से परिचित होते हैं l
आगंतुक सरस मेला में फ़ूड जोन में दीदी की रसोई समेत कई स्टॉल पर शुद्ध, लज़ीज़ एवं पौष्टिक व्यंजनों एवं मिठाइयों का लुत्फ़ उठा रहे हैं l
सेमिनार कक्ष में जीविका के तत्वाधान में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयजित पशु सखियों का क्ष्मतावर्धन कार्यशाला पांचवे दिन भी जारी रहा l
महिला उद्योग संघ एवं महिला विकास निगम से भी जुडी महिला उद्यमी खुद के द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं व्यंजनों की बिक्री कर रही हैं l
आगंतुकों एवं मेला में आई उद्धमियों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र के भी स्टॉल उपलब्ध है l इन स्टॉल से रुपये की जमा-निकासी हो रही है l साथ ही सभी स्टॉल्स पर कैशलेश खरीददारी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है l
महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में प्रहरी नाट्य संस्था के कलाकारों ने सामजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु आगंतुकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की l
मुख्य सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कुशल उद्यमी के तौर पर सरस मेला में उपस्थित महिला उद्यमी अपने-अपने संघर्ष और सफलता की कहानी दर्शकों को सुना रही हैं l मुख्य मंच पर प्रतिदिन तीन कुशल महिला महिला उद्यमियों को जीविका प्रबंधन द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है l शुक्रवार की शाम परेव जीविका महिला हैंडीक्राफ्ट कॉटेज उत्पादक कंपनी, परेव, बिहट की महिला उद्यमियों ने अपनी संघर्ष एवं सफलता की कहानी सुनाई l
तत्पश्चात लोक-गीत और लोक -नृत्यों की प्रस्तुति नामचीन कलाकारों जारी है l मुज्ज़फ्फरपुर से आये राकेश प्रसाद ने अपने गायन से दर्शकों की झुमाया l “मेरे महबूब क़यामत होगी” जैसे गीतों की प्रस्तुति ने उनके उज्जवल भविष्य को रेखांकित किया l तत्पश्चात राहुल सहनी ने “एहसान तेरा होगा मुझ प”र और शहनाज ने आपकी नज़रों ने समझा प्यार के काबिल मुझे जैसे गीतों मी प्रस्तुति कर शमा बांधा l सारिका ने गणेश वंदना की प्रस्तुति की l तत्पश्चात अरुण और उनकी टीम ने लोक नृत्यों मी प्रस्तुति की l मंच संचालन नाज़िश बानो, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका ने किया l मुख्य मंच पर कार्यक्रम संयोजन आशा कुमारी, परियोजना प्रबंधक, जीविका की रही l

Related posts

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्राकृतिक परिर्वतन से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में योग सहायक:स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

भोजपुर:श्री सनातनी सेना द्वारा आयोजित श्री राम कथा को श्रद्धालु भक्तों ने सराहा।

rktvnews

जहाँ विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती हैं, वहाँ धर्म की होती है जय-जयकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की।

rktvnews

बिहार: आरा सांसद ने प्रधानमंत्री को दिया मांग पत्र,बिहार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment