RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:मध्यप्रदेश के जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से भेंट।

बिहार की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर दी बधाई, मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)16 दिसंबर।मध्य प्रदेश के जनता दल (यु) के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने आज पटना में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से सौजन्य मुलाकात कर बिहार में जदयू को मिली ऐतिहासिक एवं अपार चुनावी सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा को मध्य प्रदेश में जनता दल (यू) की वर्तमान संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में समाजवादी विचारधारा की मजबूत जड़ें हैं तथा महाकौशल, बुंदेलखंड, चंबल एवं झाबुआ जैसे क्षेत्रों में संगठन और समाजवादी विचारधारा एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित हो सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले समय में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने हेतु राष्ट्रीय स्तर से मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने पूरे प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए आश्वस्त किया कि वे यथासंभव मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल पर आधारित पुस्तक भेंट की तथा कहा कि इस मॉडल को मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए पार्टी को संगठित प्रयास करने चाहिए।
इस अवसर पर जनता दल (यू) मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव शोभाल सिंह सिसोदिया भी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार सरस मेले में क्रिसमस पर रही धूम।

rktvnews

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

नवादा:DRCC, बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:तीज महोत्सव राजस्थान की पहचान है, नयी पीढ़ी भी करें सहभागिता: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कि समीक्षा बैठक आयोजित!एडीएम ने समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment