RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

कोल इंडिया लिमिटेड ने झारखंड के कोयला खनन जिलों में शैक्षणिक बदलाव लाने के लिए ईडीसीआईएल के साथ भागीदारी की।

नई दिल्ली/05 जनवरी।कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है (पीएसयू), जो टिकाऊ और सामाजिक रूप से जिम्मेदार प्रथाओं के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के अंतर्गत, सीआईएल सक्रिय रूप से शिक्षा क्षेत्र के उत्थान और इसके माध्यम से अपने खनन कमांड क्षेत्रों के निवासियों को सशक्त बनाने की पहलों से जुड़ा हुआ है। चूंकि आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) आधारित शिक्षा को आज शिक्षाशास्त्र के आधुनिक साधनों के रूप में तेजी से अपनाया जा रहा है, सीआईएल ने 3 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में “झारखंड के ग्यारह जिलों में शिक्षा को डिजिटल बनाने” के लिए एडसीआईएल (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
इस समझौता ज्ञापन पर, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार की अपर सचिव सुश्री रूपिंदर बराड़, निदेशक (पी एंड आईआर), कोल इंडिया लिमिटेड के विनय रंजन, सीएमडी, एडसीआईएल (इंडिया) लिमिटेड के मनोज कुमार, सीआईएल की सहायक कंपनियों के निदेशकों (कार्मिक) तथा कोयला मंत्रालय और अन्य कोयला कंपनियों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, हस्ताक्षर किए गए।
यह परियोजना तीन साल की अवधि के अन्दर झारखंड के 11 जिलों में लागू की जाएगी। इन जिलों में सीआईएल की तीन सहायक कंपनियों ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के खनन क्षेत्र हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत 27.08 करोड़ रुपये है। प्रत्येक चिन्हित स्कूल में एक स्मार्ट कक्षा और एक आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इस परियोजना में शिक्षक प्रशिक्षण और लगाए गये उपकरणों का तीन साल के रखरखाव का भी प्रावधान है।
यह पहल, जो नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है, कोयला बहुल जिलों में शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है। यह सरकार के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करने की दिशा में एक आगे बढ़ने का कदम है। यह परियोजना सीखने के परिणामों में सुधार लाने वाली समृद्ध शैक्षिक सामग्री के साथ छात्रों को सशक्त बनाएगी। सीआईएल अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग:पवन गोदारा

rktvnews

नारनौल:85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा दिव्यांगों को घर से वोट डलवाने का काम पूरा।

rktvnews

एडवोकेट विनय कुमार दुबे ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट – मुंबई में सर्वोच्च न्यायालय के वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय व सांसद गोपाल शेट्टी को किया सम्मानित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

5 नवंबर को आयोजित होगा निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

ईपीएस पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2025 से भारत में कहीं भी, किसी भी बैंक, और किसी भी शाखा से पेंशन मिलेगी: डॉ. मांडविया

rktvnews

Leave a Comment