RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: प्रियंका रानी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नए निदेशक के रूप में संभाला कार्यभार।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 दिसंबर।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में प्रियंका रानी, भा.प्र.से. (बैच–2019) ने निदेशक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रियंका रानी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का समग्र सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।
उन्होंने डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
श्रीमती रानी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दायित्वों का निर्वहन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नव नियुक्त निदेशक ने यह भी कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाएगी तथा जनकल्याण से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर विभाग के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्थान में प्रभावी योगदान देंगे।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में केमिस्ट्री और उसके विभिन्न आयामों पर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

25 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: राजपुर प्रखंड अंतर्गत हेठुआ तालाब पर सघन वृक्षारोपण किया गया।

rktvnews

राजस्थान:चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में राजस्थान अग्रणी बने:राज्यपाल

rktvnews

झारखंड:वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय ज्ञान परम्परा की महानायिका पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन चरित्र है प्रेरणापुंज : उच्च शिक्षा मंत्री

rktvnews

Leave a Comment