RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजमहल: कांग्रेस प्रदेश सचिव ग्राम चौपाल में हुए शामिल।

RKTVNEWS/राजमहल (साहेबगंज)09 अगस्त।आज प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ओझा की अध्यक्षता में राजमहल विधानसभा अंतर्गत मखमलपुर उत्तर पंचायत के लालबाथानी गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुयें।
एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र पासवान एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक संतोष स्वर्णकार तथा महिला कॉंग्रेस की प्रदेश सचिव पुनम किरण चौरसिया कार्यक्रम में शामिल हुई।
चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल ओझा ने कहा की आज के ग्राम चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और मजदूरों सहित आम जनता को, कांग्रेस , जे.एम.एम. एवं आर.जे.डी गठबन्धन के लोकप्रिय झारखंड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे खेती , किसानी, एवं अन्य जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है ।
साथ हीं अनिल ओझा ने कहा की आज जानकारी के अभाव एवं कुछ विभागीय निष्क्रियता के कारण योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीण को जानकारी देते हुये कहा की कृषि , पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य, विभाग के द्वारा कांग्रेस की लोकप्रिय कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह के द्वारा अनेकों योजना हैं जिसका की लाभ ले कर किसान भाई ,मछुआरा भाई, अपनी आजीविका में सुधार ला सकतें हैं। कृषि विभाग से कृषि यंत्र, पंप सेट, ट्रेक्टर, खाद,बीज आदि पशुपालन विभाग से गाय, बकरी , कुक्कुट, दवाई, मत्स्य कार्यालय से मछली बीज जीरा, जाल ,नाव आदि में भारी सबसिडी दिया जा रहा है जो की कांग्रेस की गठबन्धन सरकार में हीं संभव है। आज झारखंड सरकार गरीब से गरीब एवं हर तबके के लोगों के जीवन में सुधार एवं तरक्की के लिए हर एक प्रयास कर रहीं है हमारी सरकार के द्वारा जो योजना चल रही है उसका ब्लॉक एवं जिला में जाकर लाभ लें कोई दिक्कत परेशानी हो तो हम कांग्रेसी आपका मदद के लिए 24 घंटे सातों दिन तैयार हैं।
सरकार ने सावित्री बाई फुले योजना, वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास, एवं मुख्य मंत्री मैया सम्मान योजना चालू किया गया है,जिसमें 21 वर्ष से 50 वर्ष की माता बहनों को 1000 महीना साल का 12000 रुपैया कांग्रेस गठबन्धन सरकार के तरफ सभी को मिलेगा साथ हीं किसान भाइयों को 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख तक कृषि ऋण माफ़ किया जा रहा है |
उपस्थित सभी जनता और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राजमहल विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्यासी देने की माँग की तथा उनलोगों ने कहा कि इस विधान सभा में कॉंग्रेस हीं चुनाव जीत सकती है और पहले भी कॉंग्रेस हीं यहाँ चुनाव कई बार जीती है |
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अबुल कलाम, मो. मजबुर , मो. परवेज, मो. तोहिद, मो. रहीम , मो. आशिक इकबाल, मो. सफीक,मो. राशिद, मो. जमशेद के अलावे सैकड़ों ग्रामीण और कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर:वीकेएसयू आरा में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

शिक्षा विभाग के नए रोस्टर अनुसार प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने रटौल में आयुष्मान कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचन में अधिगृहित किए गए वाहनों का लॉग बुक के आधार पर होगा भुगतान :परिवहन पदाधिकारी, रवि रंजन

rktvnews

Leave a Comment