RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विकास के पन्नों को पलट रही बड़हरा की जनता,बिजली की समस्याओं से है परेशान: मनोज सिंह

बिजली कटौती को ले राजद प्रदेश महासचिव ने किया बभनगावा उपकेंद्र का दौरा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई। आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं खासकर कृषि क्षेत्र में बिजली की कटौती करना यह किस विकास की संज्ञा में आता है ? बड़हरा की जनता के समक्ष यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
उक्त बातों का संबोधन राजद के बिहार प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने शनिवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बभनगांबा स्थित बिजली उपकेंद्र में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और उससे क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी लेने पहुंचने के दौरान कही।
उपकेंद्र में दौरे के बाद प्रदेश महासचिव ने बताया कि उक्त कटौती के बारे में वहां के कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की खपत ज्यादा है लेकिन यहां पावर कम मिलने के कारण उक्त समस्याएं उत्पन्न रहती है ।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने क्षेत्र में खपत अनुसार बिजली क्षमता बढ़ाने की बात पूर्व में ही कह रखी है। लेकिन खपत अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं।
मनोज सिंह ने क्षेत्र की जनता के पक्ष में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि यह जनप्रतिनिधियों की नाकामी और जनता की अनदेखी का ही परिणाम है जिसका फल क्षेत्र की जनता भुगत रही हैं और उनके खोखले वादों की किताबों के पन्नों को पलट रही हैं।
अपने उपकेंद्र में दौरे के दौरान मनोज सिंह ने कहा कि बिजली की समस्या के प्रति जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता चिंता का विषय है। इसके निदान हेतु वे बिजली विभाग के वरीय अधिकारी से मिल आपूर्ति बढ़ाने की मांग करेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वो इसके लिए जनता के साथ खड़े हो आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे।

Related posts

भोजपुर :बलराज बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना।

rktvnews

गिरिडीह:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

rktvnews

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

rktvnews

क्या बिहार में सुशासन जंगलराज में बदल रहा है ?

rktvnews

पटना:राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद शिवेश राम पहुंचे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

68 वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया 68 पंचायतों का भ्रमण व निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment