
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई। बिहार विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश रंजन ने इनडोर स्टेडियम बनाने की मांग की है। विधायक राकेश रंजन ने सरकार से शहरी एवं अर्द्ध शहरी निकायों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत बिहिया नगर मे एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम (मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हाल) के निर्माण की मांग सरकार से की। सरकार की तरफ से उत्तर मे बताया गया कि जिला पदाधिकारी, भोजपुर के पत्रांक 222, दिनांक 16/7/26 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि खेलो इंडिया योजना अंतर्गत मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हाल के निर्माण हेतू अंचल अधिकारी, बिहिया को पत्रांक 11, दिनांक 10/1/2025 से सरकारी भूमि उपलब्ध कराने हेतू पत्र भेजा गया था। प्रतिवेदन अप्राप्त रहने के कारण पुनः पत्रांक 215 दिनांक 10/7/2026 से बिहिया अंचल अधिकारी को खेल अवसंरचना निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतू स्मारित किया गया है। भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही इनडोर स्टेडियम निर्माण संबंधी अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
