RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 दिसंबर। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दक्षिण पूर्व रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि अर्जन, ग्राम सभा, सर्वे, सत्यापन प्रतिवेदन, राजपत्र एवं समाचार पत्र प्रकाशन सहित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे की परियोजना अंतर्गत कुल 49 मौजा में भू-अर्जन की स्थिति पर चर्चा की गई। इनमें से 47 मौजा में ग्राम सभा का आयोजन पूर्ण हो चुका है, जबकि 02 मौजा में ग्राम सभा लंबित है। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भूमि सत्यापन, राजपत्र प्रकाशन एवं समाचार पत्र प्रकाशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पथ निर्माण विभाग की कुल 10 प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनमें पिछली से कुदादा पथ, भागबन्दी से ओड़िशा पथ, बेगनाडीह से पोटका पथ, भुइयासिनान से सुसनी पथ, फुलडूंगरी से झाटीझरना पथ, कीताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड, पिपला मोड़ (एनएच-33) से घोड़ाबन्दा होते हुए गोविंदपुर अन्ना चौक तक पथ, गुड़ा–जियान–धालभूमगढ़ पथ, भादोडीह–सतनाला–बोड़ाम–माधवपुर पथ, कोवाली–डुमरिया पथ, मुसाबनी–डुमरिया–अस्तकोवाली–कोयम पथ सहित विभिन्न नालों पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय सेतु निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। साथ ही पिताजुड़ी से गुड़ाबांदा पथ, बाँसदा से पथरा पथ, कोवाली से लायलमघाटी तक पथ तथा कोवाली से चौरंगी मोड़ तक पथ परियोजनाओं को लेकर सर्वे, सत्यापन प्रतिवेदन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वे एवं सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि रेलवे एवं सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी कार्य निर्धारित समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं।

Related posts

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत की शिक्षा कलाकार को प्रभावशाली और सशक्त बनाती है : पंडित राम प्रकाश मिश्र

rktvnews

पटना:आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन को ले जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एशिया की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला की मृत्यु।

rktvnews

रायपुर : एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र।

rktvnews

एटली, अल्लू अर्जुन और सन पिक्चर्स साथ ला रहे हैं एक मेगा पैन-इंडिया फिल्म।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय विकास कार्य प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित हो : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment