RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)16 दिसंबर।जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया।सोमवार को गांवा प्रखंड सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह के तत्वावधान में अनाथ, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सामाजिक सुरक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांवा प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावक एवं लाभुक पहुंचे, जहां 50 बच्चों के लिए आवेदन प्रपत्र भरे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास, अंचल अधिकारी अविनाश रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष कन्हैया राम, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताया।
इस दौरान जीतू कुमार ने कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को चिन्हित कर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करना है, जो माता-पिता के अभाव, अत्यधिक गरीबी अथवा पारिवारिक संकट के कारण शिक्षा, पोषण और देखभाल से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों को परिवार आधारित देखभाल में रखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुखिया संघ अध्यक्ष कन्हैया राम ने अपने संबोधन में पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इस योजना से जोड़ने का आह्वान किया तथा कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अंतिम पंक्ति के बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। वहीं विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने जिला प्रशासन की सराहना की।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य योगेन्द्र यादव, संरक्षण पदाधिकारी (PO NIC) अर्चना कुमारी, रवींद्र कुमार सिन्हा, शोभा कुमारी एवं अनिल कुमार ने लाभुकों को आवश्यक कानूनी जानकारी एवं प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन की जांच उपरांत पात्र बच्चों को नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाएगा। कैंप के सफल आयोजन राजकुमार और प्रखण्ड के पदाधिकारियों भूमिका निभाई और लाभुकों को आवेदन भरने, दस्तावेज संकलन एवं मार्गदर्शन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा एवं संरक्षण से जुड़े किसी भी समस्या की जानकारी समय पर संबंधित विभाग को दें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related posts

भोजपुर: पं दीनदयाल की जयंती पर पुष्पांजलि के बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण।

rktvnews

दुमका:स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

rktvnews

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन।

rktvnews

देवघर एयरपोर्ट पर पुस्तकालय के लिये दान कर सकते है पुस्तकें: उपायुक्त

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और विधायक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment