RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला वृक्षारोपण, गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न।

जनपद में 13 लाख 70 हजार 100 पौधों का किया जाएगा वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)11जून।आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल औपचारिकता न बनकर एक स्थायी पर्यावरणीय सुधार का माध्यम बनना चाहिए शासन द्वारा जनपद बागपत को1370100 पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके यात्री श्रम विभाग को 15000 स्वास्थ्य विभाग को 10000 के अतिरिक्त आयुष खाद चीनी उत्तम महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिव्यांगजन सदस्य कारण युवा कल्याण को वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी गई है डीएफओ द्वारा बताया गया कि सहजन का पौधा लगाया जाना प्राथमिकता होगा।
जनपद में एक पेंशन एक पौधा अभियान भी चलाया जाएगा जिलाधिकारी निर्देश है कि जितनी पेंशन धारक है उन्हें एक-एक पौधा दिया जाए।
बैठक में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं को ट्री गार्ड लगाने का लक्ष्य सौंपा गया, ताकि लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके उन्होंने कहा कार्यदाई संस्था ट्रीगार्ड संबंधित सूचना नोडल विभाग पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराये। उन्होंने निर्देशित किया की पौध जितना लगाना जरूरी है उतना ही उनकी देखरेख और संरक्षण पर भी जोर दिया जाए।
डीएफओ (वन अधिकारी)राजेश कुमार ने बताया कि जनपद की ऐसी सड़कों का चयन किया जा रहा है जहाँ आवागमन अधिक होता है, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की सड़कें। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के किनारे एक सुंदर और हरा-भरा दृश्य प्रस्तुत करने के लिए पौधारोपण योजनाबद्ध रूप से किया जाएगा।
जिला अधिकारी ने पुरानी साइडों पर भी वन विभाग को फोटो उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में प्लास्टिक के प्रति अभियान चलाया जाए कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक का उपयोग ना करें। यमुना नदी, हिंडन नदी को प्रदूषण ना किया जाए के संबंध में अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने जिला गंगा प्लान बागपत को तैयार कर उसकी कार्य योजना बनाए जाने के लिए सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग ,पंचायत राज व कृषि विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

भोपाल:मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

rktvnews

भोपाल:जनजातीय कल्याण के सरकार कर रही प्रभावी प्रयास : राज्यपाल

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा उगादी एवं चेटीचण्ड पर्व पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर : तरारी प्रखंड में बाल श्रम अधिनियम अंतर्गत चार बाल श्रमिकों को कराया गया वियुक्त।

rktvnews

नहीं रहे वीकेएसयू के पूर्व कुलपति आईसी कुमार।

rktvnews

Leave a Comment