RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बेतिया:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत प्रचार रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बेतिया/बिहार 15 दिसंबर।जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर आमजनों को मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के संदर्भ में ऑडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी देगा।
यह प्रचार रथ आज 15 दिसंबर को मझौलिया, बगहा-01, नरकटियागंज प्रखंड में भ्रमणशील रहकर योजना की विस्तृत जानकारी देगा। इसी तरह 16 दिसंबर को नौतन, बगहा-02, गौनाहा प्रखंड, 17 दिसंबर को बैरिया, रामनगर, मैनाटांड़ प्रखंड, 18 दिसंबर को योगापट्टी, भितहां, मधुबनी, सिकटा प्रखंड, 19 दिसंबर को चनपटिया, पिपरासी, ठकराहां, लौरिया प्रखंड के गांवों में जाकर मुख्यमंत्री परिवहन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी आमजनों को मुहैया करायेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, एएसडीएम, बेतिया सदर, अनिल कुमार, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रचार रथ को रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना राज्य सरकार की अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रखंडों से जिला मुख्यालय तक आमजनों को यात्री परिवहन व्यवस्था सुलभ कराना एवं जिले के बरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सृजन करना है। इस योजना के क्रियान्वयन में संबंधित अधिकारी तत्परता दिखायेंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रचार रथ निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रखंड में जाकर ऑडियो के माध्यम से आमजन को इस योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने क कार्य करेगा। सभी बीडीओ अपने स्तर से किसी एक पदाधिकारी/कर्मी को इस कार्य में समन्वय/सतत अनुश्रवण हेतु प्राधिकृत करेंगे, जो प्रचार रथ के साथ स्वयं उपस्थित रहकर उस प्रखंड के बड़े-बड़े गांवों में जाकर उक्त रथ से प्रचार-प्रसार कराने का कार्य सम्पन्न करायेंगे।
ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु बस उपलब्ध कराने की योजना है। जिले में परिवहन का नेटवर्क और मजबूत होगा। प्रखंड के सुदूर गांवों से जिला मुख्यालय एवं अन्य स्थानों तक आने-जाने के लिए लोगों को बस परिवहन की सुविधा मिलेगी। बस परिवहन से प्रखंडों को जिला मुख्यालय एवं अन्य मार्गों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत चरणवार कुल लगभग 133 बसों का परिचालन किया जायेगा।
इस योजना के तहत जिला मुख्यालय के प्रखंडों को छोड़कर शेष 17 प्रखंडों में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रति प्रखंड अधिकतम सात लाभुकों को तथा वैसे प्रखंड जहां अनुसूचित जनजाति की संख्या एक हज़ार से अधिक है वहाँ अनुसूचित जनजाति कोटि से एक अतिरिक्त अर्थात आठ लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा एवं लाभुक को प्रति बस पाँच लाख रुपये अनुदान का भुगतान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सीएफएमएस के माध्यम से लाभुक के खाते में किया जाएगा।

Related posts

वार्षिक नौसेना उड़ान सुरक्षा बैठक और उड़ान सुरक्षा संगोष्ठी – 2024 का आयोजन किया गया।

rktvnews

पटना : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सहाय सदन मे पुष्पांजलि सभा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल।

rktvnews

Leave a Comment