RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए आहुत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)25 फरवरी। आज महीने के चौथे मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व से निर्धारित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान के साथ पूर्व से निर्धारित विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित रहें।
विदित हो कि मुख्य सचिव बिहार के द्वारा महीने के प्रत्येक मंगलवार को पूर्व से निर्धारित विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक की शुरुआत की गई है।
बैठक में निर्धारित विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव के द्वारा एजेंडा वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा विभाग के वर्तमान कार्य की स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता है।
संबंधित विभाग के प्रधान सचिव/ सचिव के द्वारा विभाग से संबंधित लंबित कार्यों के बारे में भी जिला पदाधिकारी गणों को जानकारी दी जाती है। ताकि लंबित कार्यों को निष्पादित करने की दिशा में तत्क्षण कार्रवाई की जा सके।
तत्पश्चात पूर्व से निर्धारित विभागों में से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, संसदीय कार्य विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मद्म निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, परिवहन विभाग,विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेल विभाग,कला संस्कृति एवं युवा विभाग,विधि विभाग के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव के द्वारा की गई।
आज की बैठक में उपरोक्त विभागों के कार्यकलापों में और तेजी लाने एवं जिला पदाधिकारी गण को संबंधित विभागों के लंबित कार्यों को निष्पादित करने के संबंध में मुख्य सचिव के द्वारा महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ करें काम:मंत्री अशोक चौधरी

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ ने खिलाड़ियों की सहायता करने हेतु उद्योगपति अजय कुमार सिंह को सम्मान पूर्वक आभार प्रकट किया।

rktvnews

ईपीएफओ द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के कारण प्रतिष्ठानों द्वारा छूट की वापसी में बढ़ोतरी हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सारण:तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ भब्य उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब के तीस सदस्यों ने किया रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment