RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

महंगाई राहत कैंप में 3 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड जारी करने वाली प्रदेश की पहली पंचायत समिति बनी गोविन्दगढ़।

जयपुर/राजस्थान 14 जून। आमजन को महंगाई के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंप में जनता का उत्साह बरकरार है। रजिस्ट्रेशन के मामले में जयपुर जिले की गोविन्दगढ़ पंचायत समिति ने एक बार फिर खुद को अव्वल साबित किया है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गोविन्दगढ़ महंगाई राहत कैंपों में 3 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी करने वाली राजस्थान की पहली पंचायत समिति बन गई है। उल्लेखनीय है कि एक लाख एवं 2 लाख गारंटी कार्ड जारी करने का आंकड़ा भी गोविन्दगढ़ पंचायत समिति ने ही पार किया था।

अब तक 52 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड हुए वितरित

कलक्टर ने बताया कि 24 अप्रैल से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में अब तक 13 लाख 93 हजार 817 परिवारों को 52 लाख 22 हजार 506 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7 लाख 37 हजार 752, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख 7 हजार 381, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख 7 हजार 381, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 82 हजार 98, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 8 लाख 53 हजार 466 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 लाख 29 हजार 530, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 68 हजार 479, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 82 हजार 130, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 27 हजार 191, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 27 हजार 98 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

मंगलवार को वितरित किये गए 35 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 35 हजार 352 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 4 हजार 26, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 6 हजार 759, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 6 हजार 759 मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 491, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 7 हजार लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।वहीं,मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 हजार 527, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 863, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2 हजार 170, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 905, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 52 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

Related posts

श्रीमद् भागवत गीता का भोजपुरी भावानुवाद का दूसरा संस्करण विमोचन 18 जून को।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अप्रैल 25

rktvnews

पटना:आर्थिक अपराध इकाई की दूरसंचार विभाग एवं सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनियों के साथ एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बॉर्डर 2 के सेट पर अभिनेता सनी देओल से की मुलाक़ात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तर प्रदेश में निवेशकों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए आगरा में मेगा आरआईएसए सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment