RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर।
आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा सुव्यवस्थित कैंपस।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)03 मई।रायगढ़ के पत्रकारों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने वार्ड क्रमांक 27 में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को बधाई देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए पत्रकार साथियों द्वारा निरंतर प्रयास, संवाद और फॉलोअप किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कार्य प्रारंभ हो सका है। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शासन से 20 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई, जबकि 30 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है, जो समाज के महत्वपूर्ण वर्गों को सशक्त बनाते हैं। नगर निगम के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सराहना की तथा निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कोरबा प्रेस क्लब के सुव्यवस्थित भवन का उल्लेख करते हुए कहा कि रायगढ़ में भी उसी स्तर का आधुनिक और सुसज्जित भवन विकसित किया जाएगा, जिससे पत्रकारों को गरिमामय वातावरण मिल सके। उन्होंने भवन के डिजाइन को इस प्रकार तैयार करने के निर्देश दिए कि भविष्य में प्रथम तल का विस्तार संभव हो। साथ ही परिसर में पार्किंग, गार्डन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया।
उन्होंने मुख्य मार्ग के संभावित चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण को व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में वर्तमान में 100 से अधिक विकास कार्य विभिन्न चरणों में संचालित हो रहे हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। रायगढ़ के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रेस क्लब का यह भवन समाज के सशक्त स्तंभ को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।
प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक ने कहा कि यह भवन पत्रकारों के लंबे समय से संजोए गए सपने को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में शिक्षा, अधोसंरचना और शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं, जिनमें नालंदा लाइब्रेरी जैसी परियोजनाएं प्रमुख हैं।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति डिग्री लाल, जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, विकास केडिया, सुरेश गोयल, पूनम सोलंकी, मधुलता पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:फ्लोर टेस्ट के बाद भाजपा भोजपुर में खुशी का माहौल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

19 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बिहार बदलाव सभा को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment