
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 नवंबर।तरारी विधानसभा उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत की जीत से तरारी वासी काफी उत्साहित है। जीत के बाद जश्न की गूंज आरा मुख्यालय से तरारी विधानसभा के गाँवो तक गूंजी। गाँव के लोग भी पल पल रिपोर्ट लेते रहे। इस दौरान जैसे ही जीत की खबर ग्रामीणों को मिली लोग जश्न मनाने लगे।
जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि यह जीत तरारी के लोगो के दिल की अरमान की जीत है। लोग एकजुटता एवं उत्साह के साथ वोट दिए जिसका परिणाम हुआ कि चुनाव राजग जीता। यह जीत तरारी वासीयों की जीत है जो क्षेत्र का विकास चाहते थे ,जो क्षेत्र में अमन चैन शांति चाहते थे। राजग के सभी वरीय नेता एवं कार्यकर्ता के एकजुटता के साथ लोगो से जनसम्पर्क अभियान और मतदाता को अपने पक्ष में गोलबंद करने का परिणाम है यह जीत। इन्होंने कहा कि इस चुनाव में सभी ने जाति बन्धन को तोड़कर और विकास के रास्ते को चुना है।कुछ लोग सिर्फ जातिवाद में बांटकर वोट लेना चाहते थे, तरारी की जनता ने इसे पूरी तरह नकार दिया और क्षेत्र के विकास के लिए अपना प्रतिनिधि विशाल प्रशांत को चुना है। वही इन्होंने कहा कि आरा मुख्यालय से जैसे ही जीत की सूचना ग्रामीणों को मिली, गाँव मे खुशी की लहर दौड़ गई। पिरो नगर में जुलूस निकाल कर लोगो ने खुशी का इजहार किया वही हसनबाजार, जेठवार, खरौना, करथ, तरारी, बिहटा, सिकरहट्टा, नावाडीह, नोनाडीह, खैरा, सहार, गुलजारपुर, एकवारी, पनवारी, करबासिन, पनपुरा, अंधारी सहित कई गाँवो में नवयुवक खुशी का इजहार कर जश्न मनाए वही कई लोग देवी देवता का पूजन भी किया।पूर्व विधायक सुनील पांडेय,पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय,एमएलसी राधाचरण सेठ, एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह, रोलमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, संजय मेहता, सुनील पाठक, भाजपा नेता पवन जायसवाल, अजित राय, प्रेम रंजन चतुर्वेदी,गुड्डू सिंह बबुआन सहित कई नेताओं ने तरारीवासीयो के इस स्नेह प्यार के लिए आभार जताया है।
