RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला चिंताजनक,समूल नाश के लिए मोदी सरकार कड़े कदम उठाए: भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जून।पिछले तीन दिनों में जम्मू संभाग में लगातार तीन आतंकी घटनाओं पर अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने गहरी चिंता व्यक्त की है। तीर्थयात्रियों तथा सैनिकों के हताहत होने की सूचना से शोकाकुल जनसंघ अध्यक्ष ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने वाले तत्त्वों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू में आतंकी घटनाओं जिसमें तीर्थयात्रियों और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान का बलिदान हुआ तथा डोडा में पांच सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है, यह अत्यंत दुःख और चिंता का विषय है। सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद की जड़ें नष्ट करने के लिए मोदी सरकार को पूर्व की तरह निर्णायक कदम उठाने होंगे।

Related posts

19 से 22 जून तक मस्कट में आईएनएस तरकश।

rktvnews

बक्सर:23 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस पर जिला अंतर्गत मैराथन दौड़ के आयोजन संबंधी जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण में केसरिया बौद्ध स्तूप का किया भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:आरा प्रखंड में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला, बाढ़ राहत नादारद- क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

‘मैं कुछ हूँ’ इस तरह का भाव अहंकार है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment