RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

जनहित में भाजपा जिला प्रवक्ता ने उठाई आवाज! बस पड़ाव में पानी की व्यवस्था को जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को दिया आवेदन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)14 जून।भीषण गर्मी में और आमजनों की राहत हेतु आज भाजपा भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने जिलाधिकारी भोजपुर एवं आरा नगर निगम के नगर आयुक्त को आरा के सरदार पटेल बस पड़ाव में पानी की समुचित व्यवस्था कराने हेतु एक आवेदन दिया है।अपने आवेदन के माध्यम से भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने जनहित में सरदार पटेल बस पड़ाव में पानी की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को बस पड़ाव में पानी की समुचित व्यवस्था करने हेतु आवेदन के माध्यम से आग्रह किया है।प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया की पटेल बस पड़ाव में रोज हजारों की संख्या में बूढ़े ,बच्चे,नौजवान और महिला यात्रियों का आवागमन होता है वहां पानी के लिए एक भी नल या चापाकल का नही होना चिंता का विषय है उन्हनो दुःख व्यक्त करते हुए कहा की इस भीषण गर्मी में जहां निगम /प्रशासनिक स्तर पर लोगो के पीने के पानी के लिए पनशाला की भी व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन पनशाला तो दूर पानी हेतु एक भी चापाकाल नही है।उन्होंने बताया की पूर्व में यहां जनसुविधा के लिए नल लगाया गया था लेकिन उसमे भी पानी की सुविधा बंद कर दी गई है।इसलिए आमजनों की सुविधा हेतु जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को इस संदर्भ में आवेदन दिया गया है।

Related posts

कृषि भवन में किसान कॉल सेंटर आउटबाउंड कॉल सुविधा का मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:राजेंद्र तिवारी को बनाया गया शिव बारात शोभायात्रा का महासचिव।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर :पुण्य तिथि पर निशुल्क बच्चो का जांच एवं दवा वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment