RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सफल लोकतंत्र के लिए चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी है जरूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी ।

जयपुर/राजस्थान 14 जून। लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व होता है इसलिए सफल लोकतंत्र के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। यह कहना है जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित का। श्री राजपुरोहित मंगलवार को जयपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में राजपुरोहित ने मतदाता साक्षरता क्लब के कैम्पस एम्बेसडर श्री अंश तिवारी द्वारा तैयार की गई ईएलसी पर आधारित गाइडलाइन पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने 17 वर्ष आयुवर्ग के भावी मतदाताओं से वोटर हेल्पलाइन एप और वेबसाइट एनवीएसपी पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील भी की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी चुनावों में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम होगी इसलिए उन्हें अपने मत का तो प्रयोग करना ही चाहिए साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय, जयपुर की कार्यवाहक प्रार्चाय श्रीमती स्निग्धा शर्मा सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

झारखंड:अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमर बाउरी बने नेता विधायक दल!विधायक जेपी पटेल विधानसभा में सचेतक बने

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

गुवाहाटी के सात तीर्थस्थलों को जल-मार्ग से जोड़ा जाएगा।

rktvnews

केंद्र ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वॉकी टॉकी सहित रेडियो उपकरणों की अवैध लिस्टिंग और बिक्री की रोकथाम एवं विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2025 अधिसूचित किए।

rktvnews

भोजपुर:आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत घर-घर स्वदेशी अपनाने को भाजपा ने भरवाया संकल्प पत्र।

rktvnews

Leave a Comment