RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजस्थान:बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थियों को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 मई। बोर्ड परीक्षा में जयपुर जिले के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने गुरूवार को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट एवं अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक पूनम प्रसाद सागर, समग्र शिक्षा सहितं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा-10 के छात्र रोहित प्रजापत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा, सांगानेर, प्राप्तांक 99 प्रतिशत, छात्रा सोनू मेहरा, कक्षा-10, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर, प्राप्तांक 97.67 प्रतिशत, छात्र विजय प्रजापत, कक्षा-10, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर, प्राप्तांक 96.83 प्रतिशत, छात्रा साक्षी देवतवाल, कक्षा-12, विज्ञान वर्ग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर, प्राप्तांक 97.40 प्रतिशत, छात्रा दीप्ती नागोरिया, कक्षा-12, विज्ञान वर्ग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर, प्राप्तांक 95.40 प्रतिशत एवं 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मीनाक्षी बैरवा, कक्षा-12, विज्ञान वर्ग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चिकित्सक सेवाभाव से ऐसा उपचार करें, जिससे रोगी को संतोष मिले: राज्यपाल

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी!मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की थी स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील।

rktvnews

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर राजद प्रदेश महासचिव ने दी बधाई।

rktvnews

सारण:परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करायें – जिलाधिकारी

rktvnews

ओला सेलिब्रेट्स इंडिया कैंपेन के मुहूर्त महोत्सव में अब सिर्फ 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगी ईवी।

rktvnews

Leave a Comment