RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सुपौल:आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

सुपौल/बिहार 15 फरवरी।आज वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कौशिकी भवन में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मैं नेपाल देश से सुनसरी जिला एवं सप्तरी जिला के सी0डी0ओ0 एवं पुलिस अधीक्षक, आर्म्ड पुलिस फोर्स के एस0पी0 समेत कई अधिकारी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम नेपाल देश से आए अतिथियों का गॉड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मीटिंग हॉल के लिए प्रस्थान किया गया। बैठक की कार्रवाई नेपाल एवं भारत के राष्ट्रगान से शुरू की गई। बैठक में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा शुरू की गई। उसके बाद पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा विधि व्यवस्था अपराधी तत्वों पर नियंत्रण एवं शराबबंदी एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उसके बाद सुनसरी एवं सप्तरी जिला के तमाम अधिकारियों अपनी बात प्रस्तुत की गयी एवं सभी मुद्दों पर आवश्यक सहयोग देने पर विचार विमर्श किया गया। अंत में अपर समाहर्ता, सुपौल द्वारा बैठक की कार्रवाई स धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सुपौल, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली, अधीक्षक मद्यनिषेध, सुपौल मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, जल संसाधन विभाग, वीरपुर, अधीक्षण अभियंता कोशी बराज, अंचल वीरपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, कस्टम ऑफिसर, भीमनगर, कमांडेंट, एस0एस0बी0 वीरपुर, जिला नजारत उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी गण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

आलेख:विपक्षी दलों में ‘नरम हिंदुत्व’ के प्रति आकर्षण।

rktvnews

युद्ध और आम आदमी।

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

बाबासाहेब अम्बेडकर : हिन्दू दक्षिणपंथी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

rktvnews

उज्जैन:उच्च शिक्षा मंत्री महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के षोड़शतम: स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

लाचार और जख्मी लावारिस को दीपक अकेला द्वारा राहत पहुंचाई गई।

rktvnews

Leave a Comment