RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान” के तहत अदावाकृत संपतियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरीडीह (झारखंड)28 नवंबर।वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर’2025 से 31 दिसंबर’2025 तक चलाये जा रहे आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान अंतर्गत दिनांक 28/11/2025 को विवाह भवन, झंडा मैदान के निकट, गिरिडीह में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को अदावाकृत जमाराशियों की खोज, सत्यापन एवं दावा प्रक्रिया से अवगत करना तथा उन्हें उनकी जमाराशियों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था। इस शिविर में लगभग 100 नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों कों अदावाकृत जमाराशियों से संबन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी। विभिन्न बैंकों के ग्राहक जिनकी अदावाकृत जमाराशियों का निपटान हो चुका है उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिले के सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल भी शिविर में लगाए गए थे। 1 अक्टूबर से चल रहे इस अभियान में अब तक जिले के लगभग 2.37 करोड़ की राशि का निपटान विभिन्न बैंकों द्वारा किया जा चुका है। कार्यक्रम के संचालन के दौरान बताया गया कि 31.08.2025 तक 77.84 करोड़ कि अदावाकृत जमाराशि जिले के 14 बैंकों के 255600 खातों में है।
आरबीआई के प्रबन्धक रोशन कुमार घिरिया ने संबोधित करते हुए उदगम पोर्टल कि विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में गिरिडीह सदर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक उपस्थित हुए एवं इस कार्यक्रम हेतु बैंकों की सराहना करते हुए सभी कों संबोधित भी किया।
इसके साथ ही एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबन्धक मनीष सिन्हा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक मनीष कनोजिया, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबन्धक अंगोम रामचन्द्र सिंह एवं सर्वोत्तम प्रसाद, आरबीआई के अधिकारी रोशन कुमार घिरिया, डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश, एलआईसी के अधिकारी सुजीत घोष, अग्रणी जिला प्रबन्धक अमृत कुमार चौधरी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि एवं खाताधारक भी उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर : पटना में होने वाले कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी को ले भोजपुर राजद की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई।

rktvnews

सुपौल:स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल के माध्यम से पंप चालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण।

rktvnews

आईएनएस शिवाजी को एक औपचारिक समारोह में दिवंगत वाइस एडीएम बेनॉय रॉय चौधरी का मूल ‘वीर चक्र’ प्राप्त हुआ।

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment