RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बुलडोजर राज के खिलाफ जुझारू युवा प्रतिरोध खड़ा करो: नीरज कुमार

इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) का 6ठा जिला सम्मेलन सम्पन्न।

न्याय व बराबरी के लिए यूजीसी रेगुलेशन लागू करना होगा:अंजली

सम्मेलन से 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन,निरंजन कुमार केसरी जिला सचिव एवं विशाल कुमार जिला अध्यक्ष चुने गए।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 फरवरी।इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) का 6ठा भोजपुर जिला सम्मेलन आरा स्थित रोहित वेमुला सभागार (नागरी प्रचारिणी सभागार), पंचम कुमार मंच पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
जिला सम्मेलन के खुले सत्र की शुरुआत समता अधिकार मार्च से हुई, जिसमें सैकड़ों नौजवानों ने भाग लिया। मार्च का नेतृत्व आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, राज्य सचिव एवं अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की चर्चित छात्र नेता अंजली ने किया।
यह मार्च नागरी प्रचारिणी सभागार से निकलकर अंबेडकर चौक, जेपी मूर्ति होते हुए सुभाष चंद्र बोस चौक पहुँचा। मार्च के दौरान आरवाईए नेताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण एवं सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
मार्च में “एक करोड़ रोजगार – मांग रहा युवा बिहार”, “न्याय व बराबरी के लिए यूजीसी रेगुलेशन लागू करो”, “रोहित एक्ट के प्रस्ताव के आधार पर नियम बनाओ” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
खुले सत्र का संचालन जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार केसरी ने किया। सत्र को संबोधित करने वालों में उद्घाटनकर्ता अजित कुशवाहा, आरवाईए राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा व समता आंदोलन के नेत्री अंजली, आइसा जिला सचिव विकास कुमार, ऐपवा नेत्री संगीत सिंह तथा पूर्व बिहार राज्य सचिव सुधीर यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।
मुख्य वक्ता आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि सम्मेलन के ठीक एक दिन पहले मोदी सरकार ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आंदोलनकारी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर 14 साथियों को जेल भेज दिया। सरकार यह समझती है कि दमन से छात्र–युवा आंदोलन पीछे हट जाएगा, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। आज पूरे देश के छात्र–युवा जेएनयू के साथ खड़े हैं और आंदोलन और तेज होगा।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को जेल भेजा गया है, बैंगलोर और हैदराबाद में छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे देश में दमन का अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को आतंक के प्रदेश में बदल दिया गया है। रोजगार देने का सपना दिखाकर सत्ता में आई सरकार के पास नफरत और आतंक के अलावा कुछ नहीं है। बुलडोजर राज बना दिया गया है। जिसके खिलाफ युवा एकजुट हो रहें हैं।
भोजपुर की धरती का गौरवशाली आंदोलनकारी इतिहास रहा है और आज फिर उसी इतिहास से प्रेरणा लेकर मोदी सरकार के हमलों के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की जरूरत है।
आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले नौजवानों से करोड़ों रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज नौजवानों के बीच एक ही नारा गूंज रहा है – “एक करोड़ रोजगार – मांग रहा युवा बिहार”। यदि रोजगार नहीं मिला तो बिहार का चक्का जाम किया जाएगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंजली ने कहा कि चाहे लखनऊ हो, इलाहाबाद, बिहार, भोजपुर, दिल्ली या जेएनयू—देश भर में चल रहे आंदोलनों से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। कल ही 14 साथियों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। ये आंदोलन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में समता और न्याय की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस और गुंडों के जरिए छात्र आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार को देशभर में चल रहे आंदोलनों को देखते हुए यूजीसी नियमों को अविलंब लागू करना होगा।
सांगठनिक सत्र का संचालन सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल द्वारा किया गया, जिसमें राजू राम, विशाल कुमार, रबनवाज़ खान, अखिलेश कुमार गुप्ता, रंजीत यादव, अजित पासवान एवं आनंद कुमार शामिल थे।
सम्मेलन की पूरी कार्रवाई राज्य कमिटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक विनय कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें निरंजन कुमार केसरी को जिला सचिव एवं विशाल कुमार को जिला अध्यक्ष चुना गया।

Related posts

भोजपुर:किसानों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पंजीकरण सुनिश्चित हो:सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया निर्देश।

rktvnews

योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित कर सभी प्रकार के दुःखो से भी निवृत्ति प्राप्त करा आत्म साक्षात्कार कराता है:योग गुरु

rktvnews

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को किया आमंत्रित।

rktvnews

कोसा कीटपालन बना जीवन यापन का प्रमुख साधन।

rktvnews

Leave a Comment