RK TV News
खबरें
Breaking News

स्वच्छ इंडस्ट्रियल पार्क्स अवॉर्ड 2025 में पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना को राष्ट्रीय सम्मान।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)28 नवंबर।बिहार को औद्योगिक विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) को स्वच्छ और उद्योग-अनुकूल अवसंरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित स्वच्छ इंडस्ट्रियल पार्क्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
पहली बार, औद्योगिक क्षेत्र पाटलिपुत्र, पटना को वेस्ट मैनेजमेंट श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्कों में स्थान दिया गया है। यह सम्मान FICCI द्वारा आयोजित स्वच्छ इंडस्ट्रियल पार्क्स अवॉर्ड 2025 में प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार प्राधिकार के प्रबंध निदेशक, कुंदन कुमार ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित FICCI की 98वीं वार्षिक आम बैठक एवं वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्राप्त किया। यह सम्मान FICCI के अध्यक्ष, हर्षवर्धन अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर कुंदन कुमार ने कहा, “यह सम्मान बिहार में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उद्योग-अनुकूल बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। BIADA निरंतर ऐसे प्रयास करता रहेगा, जिससे निवेश, रोजगार और औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा मिल सके।”
यह ऐतिहासिक उपलब्धि पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र को देश के सर्वश्रेष्ठ में स्थापित करती है और यह प्रमाणित करती है कि बिहार उद्योगों के लिए तेजी से विकसित हो रहा है।

Related posts

भोजपुर: राष्ट्र गान अपमान के विरुद्ध नीतीश कुमार का जलाया पुतला।

rktvnews

कौशल मेला-सह-मेगा युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुभारंभ, करियर कॉउंसलिंग से जुड़ी कही महत्वपूर्ण बातें।

rktvnews

बिहार :महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के 11 श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

किष्किंधा दर्पण यात्रा वृतांत का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की बाढ़ से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:उपराष्ट्रपति ने कहा- कोई न्यायालय सबऑर्डिनेट नहीं, प्रचलित शब्दों में बदलाव ज़रूरी।

rktvnews

Leave a Comment