RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा डिजिटल फसल सर्वे, रबी फसल हेतु बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता, कृषि यांत्रिकरण, मिट्टी जाँच कार्य, आत्मा योजनाओं तथा उद्यानिकी कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा किसानों को आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने उर्वरक दुकानों की नियमित जाँच, कृषकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ाने तथा सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक, रसायन, पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए मीडिया कवरेज, मीडिया सुविधाएं और स्वास्थ्य तैयारी संबंधित प्रावधान।

rktvnews

महाकुंभ:पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायेंगे सीएम योगी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम और नगर आयुक्त ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एस.एम. कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

rktvnews

Leave a Comment