RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ सामुदायिक रसोई।

जवइनिया में सामुदायिक रसोई केन्द्र का संचालन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 जुलाई। भोजपुर डीएम तनय सुल्तनिया के निर्देश पर जवइनिया गाँव मे रविवार की सुबह से सामुदायिक रसोई का संचालन शुरू हो गया। जिसमे नियमित रूप सभी प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों के पोषण के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विदित हो कि जवइनिया में पिछले साल आये प्रलयंकारी बाढ़ के बाद पुनर्वास हेतू 29 लोगों को पर्चा उपलब्ध कराया गया है। 59 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 1लाख 20 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। निचले इलाकों में माईकिंग के माध्यम से लगातार अलर्ट किया जा रहा है और जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। डीएम भोजपुर तनय सुल्तानिया ने कहा कि बाढ और कटाव प्रभावित लोगों की सहायता एवं सुरक्षा हेतू सरकार प्रतिबद्ध तथा संवेदनशील है। प्रशासन सतर्क और तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गलत समाचार और अफवाहों के झांसे मे नहीं आयें।

Related posts

जनसंख्या असंतुलन, संस्कारों के क्षरण व नशा खोरी पर अंकुश हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने किया युवाओं को आगे आने का आह्वान।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़ :राज्यपाल ने रामगढ़ जिलान्तर्गत पंचायत सचिवालय, कुजू पूर्वी, प्रखंड-माण्डू में ग्रामीणों के साथ संवाद किया।

rktvnews

विकृतियों का शोधन किया भगवान बुद्ध ने : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

स्‍वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment