RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जघन्य हत्याओं के खिलाफ भाकपा (माले) एवं इंसाफ मंच ने आरा में किया प्रतिरोध सभा।

नीतीश मोदी के गुंडाराज को ख़त्म करेगी बिहार की जनता : क्यामुद्दीन अंसारी

संतोष मांझी की आंख निकाल क्रूर हत्या का आरोपी निर्भय पांडे की जल्द गिरफ्तारी हो : भाकपा माले

दलितों अल्पसंख्यकों की हो रही हत्याओं का नीतीश सरकार जवाब दे:इंसाफ मंच

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )23 सितंबर।नवादा में सन्तोष मांझी की आंख निकाल क्रूर हत्या, जहानाबाद के काको में सब्जी बेचने वाले मो मोहसिन की हत्या, जमुई के जेल में 10हजार रुपए रिश्वत नहीं देने की वजह से हुई हत्या, वैशाली में मो नासिर की हुई हत्या सहित दलित -अल्पसंख्यकों -महिलाओं की लगातार होती हत्याओं व बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान के तहत भाकपा (माले) व इंसाफ मंच के भोजपुर जिला इकाई के तत्वाधान में प्रतिवाद सभा किया गया. यह प्रतिवाद सभा आरा के अबरपुल में किया गया.इस सभा का संचालन आइलाज नेता अमित कुमार बंटी ने किया. सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार में नीतीश भाजपा का गुंडाराज चल रहा हैं। जहानाबाद के काको में सब्जी बेचने वाले मो मोहसिन जो कमाई नहीं होने की वजह से मांगी गई रंगदारी की पूरी राशि नहीं दे पाया तो तराजू के बटकारे से उसको मार मार कर हत्या कर दिया गया। जमुई के जेल में बंद अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला डब्लू चौधरी 10हजार रिश्वत नहीं दे सका तो जेल में उसकी हत्या कर दिया गया। हाजीपुर में मो नासिर की हत्या हो गई। कोई कानून प्रशासन कही नहीं दिख रहा हैं। ये गुंडाराज नहीं चलेगा। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य केटी सदस्य व नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि नवादा में संतोष मांझी का क्रूर ढंग से आंख निकालकर हत्या कर दिया गया। हत्या करने वाला निर्भय पांडे को आज तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया हैं। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दलितों अल्पसंख्यकों महिलाओं की लगातार होती हत्याओं -अपराध का जवाब नीतीश सरकार को देना होगा।प्रतिवाद सभा में शामिल प्रमुख लोगों में जिला कमेटी सदस्य व ऐपवा आरा नगर सचिव संगीता सिंह, जिला कमेटी सदस्य दीना सिंह,मो.सैफुल राजा, आइसा नेता रौशन कुशवाहा, अमित कुमार मालाकार, संजय साह.मो.वजीर आलम थे।

Related posts

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डी.आई.टी. विश्वविद्यालय, देहरादून के नवम् दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

वरिष्ठ लोकगायक भरत सिंह भारती को मिला अमृत पुरस्कार!उपराष्ट्रपति के कर कमलों से विज्ञान भवन में मिला पुरस्कार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जून 24

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आज नई दिल्ली में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों द्वारा Common Services Centre की सेवाएं शुरू करने पर एक राष्ट्रीय महासंगोष्ठी का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर दी होली की बधाइयां।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया शाहाबाद के तत्वावधान में मातृत्व दिवस आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment