RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम : उपायुक्त ने बोड़ाम प्रखंड के लायलम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)16 फरवरी।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के नुतनडीह एवं मुदीडीह का परिभ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान उपायुक्त के समक्ष जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग, बढ़ी आबादी को देखते हुए उच्च क्षमता ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, शौचालय योजना के चार लाभुकों को लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभुकों का ई-केवाईसी एवं सत्यापन, पीडीएस दुकानदार द्वारा कम खाद्यान्न वितरण की शिकायत पर जांच कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई, लायलम पंचायत में आधार सीडिंग हेतु विशेष शिविर लगाने की मांग आदि को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही डिमना लेक के विस्थापित परिवारों ने मत्स्य पालन के लिए सहयोग की मांग की। इस पर उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इच्छुक परिवारों को विभागीय योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वयोवृद्ध अभिनेता श्री सरथ बाबू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बागपत:लिंग परीक्षण रोकने एवं भ्रूण लिंग संबंधी कानूनों की जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment