RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में दिन दहाड़े फायरिंग कर दुकान में लूट।

अपराधियों ने फायरिंग कर जनरल स्टोर की दुकान से 20 हजार रुपए की लूट की।

आस पास के दुकानदारों में दहशत,पूर्व में भी हुई थी घटना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 जुलाई। आज सुबह स्थानीय नवादा थाना क्षेत्र के पटेल बस पड़ाव समीप संत हॉस्पिटल के पास स्थित लक्ष्मी स्टोर नामक जनरल स्टोर की दुकान पर कुछ अपराधिक तत्वों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर दुकानदार ने नवादा थाना आरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिवगंज के रहने वाले लक्ष्मी स्टोर के मालिक महेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने द्वारा नवादा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लिखा है कि आज सुबह जब वो दुकान खोलने पहुंचे तभी तीन लोग सिगरेट खरीदने आए जिनके साथ तीन चार लोग और दुकान के बाहर खड़े थे। सिगरेट का पैसा मांगने पर उनके द्वारा पिस्टल से फायरिंग की गई साथ ही चुप चाप रहने नहीं तो गोली मारने की धमकी देते हुए दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपए की डकैती की और फायरिंग करते हुए भाग निकले। दुकानदार ने बताया की उन्होंने उसका पीछा किया और पकड़ने की कोशिश भी की थी। दुकानदार ने उन अपराधियों में से दो की श्री टोला के स्व करीमन पासवान के पुत्र जंबू कुमार एवं श्याम पासवान के पुत्र ठेला कुमार के रूप में पहचान करते हुए नवादा थाने में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई है।वही दुकानदार ने बताया कि आज से चार वर्ष पूर्व भी उनके दुकान से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े दुकान से डकैती की घटना को लेकर आस पास के लोगों में भय व्याप्त है। इस घटना को लेकर आस पास के दुकानदारों ने बताया कि बस पड़ाव में नशेड़ियों का अड्डा होने के कारण आए दिन इस तरह की डकैती और दुकानों में चोरी की घटनाएं घटित हो रहीं हैं।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की।

rktvnews

फुटपाथी मछली व्यवसायी संघ ने अवैध टैक्स वसूली पर रोक लगाने,नया मछरहट्टा मार्केट का विस्तार करने की मांग को लेकर आरा नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।

rktvnews

12 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

एनसीएल विशेष अभियान 5.0 के तहत ‘कबाड़ से कला’ और स्वच्छता को बढ़ावा।

rktvnews

दुमका:पुस्तकालय समिति की बैठक परिसदन, दुमका में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment