RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

आरा:सेल्फी के चक्कर में डूबी 5 महिलाएं।

आरा /भोजपुर 7 अक्टूबर। भोजपुर पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार आज चांदी थाना अंतर्गत एक घाट पर कुछ महिलाएं नहा रही थी जिनका नाम है 1. अनिता कुमारी उम्र 18 वर्ष कुंजन टोला,2.निशा कुमारी उम्र 16 वर्ष ग्राम मिल्की उदवंत नगर .3.अंजली कुमारी 18 वर्ष चांदी.4. पूनम कुमारी 17 वर्ष और 5.सुमन कुमारी 15 वर्ष चांदी , बताया जा रहा है की सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला डूबने लगी और उसको बचाने के चक्कर में चार अन्य लड़कियां भी डूबती हुई महिला के साथ गहरे पानी और तेज धार में डूब गई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गई और आपदा से संबंधित पदाधिकारी को एसडीआरएफ के लिए सूचित कर दिया गया और स्थानीय पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोर की मदद से डूबे हुए महिला और लड़कियों को बरामद करने की पूरी कोशिश की गई लेकिन अंधेरा हो जाने और काफी पानी की गहराई तथा तेज धार होने की वजह से अभी तक डूबे हुए लोगों को बरामद नहीं किया जा सका। स्तनीय पुलिस प्रयासरत है कि जल्द डूबे हुए लोगों को बरामद किया जा सके।

Related posts

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजद की रणनीतिक बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मई 26

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय खेल कराटे (बालिका) प्रतियोगिता में दरभंगा जिला की अंडर-19 आयु वर्ग में जेवा प्रवीण ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत सम्मेलन-2023’ को संबोधित किया।

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं – पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित।

rktvnews

Leave a Comment