RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने अपने जन्म-दिवस पर लगाए पौधे! चौहान ने रोपे आम, नीम और मौलश्री के पौधे।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 17 जून।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में स्वयंसेवी संस्था केयर एंड क्योर सोशल फाउंडेशन के सदस्यों और पौध-रोपण कर अपना जन्म-दिन मनाने वाले पर्यावरण मित्रों के साथ नीम, आम और मौलश्री के पौधे लगाए। समाज-कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत फाउंडेशन के सर्वश्री राहुल रघुवंशी, हिमांशु शर्मा और सुश्री आशा रघुवंशी ने पौधे रोपे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश जैन, सेन समाज के राधावल्लभ सेन ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पूर्व पार्षद सरोज जैन, वैदिक जैन एवं खुशी जैन साथ थी। सेन समाज के एम.के. सविता, रामबाबू सविता और राधेश्याम सविता ने भी पौध-रोपण किया। संदीप सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी संबंधितों को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और उपस्थित सभी नागरिकों को भी अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ आदि पर पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक सभा में पेश किया “विकसित भारत– जी राम जी बिल”

rktvnews

डीपीआईआईटी की राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

बिना लोभ लालच के स्वविवेक से अवश्य करें मतदान :एनएसएस एम्बेसडर समीर सिंह

rktvnews

एआई तकनीक के माध्यम से संथाली से हिंदी एवं हिंदी से संथाली में अनुवाद की सुविधा।

rktvnews

बक्सर:पूर्व मंत्री पहुंचे जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment