RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण उपरांत प्लेसमेंट, रोजगार में टिकाव, आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की तैयारी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला कौशल विकास पदाधिकारी रवि शंकर, चतरा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रतिनिधि, अभिषेक कश्यप, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, UNDP सहित जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि जिले में दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना (DDUKK) के तहत 02 कौशल विकास केंद्रों में कुल 06 बैच, झारखंड कौशल विकास योजना (SJKVY) के तहत 03 केंद्रों में कुल 17 बैच तथा बिरसा कौशल विकास योजना (BIRSA) के तहत 04 केंद्रों में कुल 12 बैच संचालित किए जा रहे हैं। DDUKK एवं SJKVY के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की संख्या, प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद रोजगार एवं प्लेसमेंट की स्थिति, रोजगार के लिए जिले से बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों तथा प्लेसमेंट के बाद रोजगार में उनके टिकाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्रों का उद्देश्य युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं निरंतर प्रयास करें।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद रोजगार के लिए जिले से बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों की उचित काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों को कार्यस्थल, रोजगार की प्रकृति, वेतन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी पहले से उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे रोजगार की परिस्थितियों से अवगत होकर कार्यस्थल पर बेहतर तरीके से समायोजित हो सकें और रोजगार में उनका टिकाव सुनिश्चित हो।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी आवासीय कौशल विकास केंद्रों में आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा, भोजन, स्वच्छता, प्रशिक्षण संचालन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उपायुक्त ने सभी कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षणार्थियों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थिति की नियमित निगरानी करने तथा अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।

वहीं, जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की तैयारी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक विभागीय रिपोर्ट एवं आंकड़े निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों एवं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के आधार पर DSDP को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से तैयार किया जाए, ताकि जिले के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों को और बेहतर ढंग से विकसित किया जा सके।

बैठक में कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं प्रशिक्षण पूर्णता, रोजगार से जुड़ाव, प्लेसमेंट के बाद फॉलोअप, DSDP की तैयारी तथा कौशल विकास केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:बच्चों को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें अभिभावक:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न किया प्रदान।

rktvnews

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष ने लंदन में प्रवासी राजस्थानी संगठन को किया संबोधित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

13 सितंबर को रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment