RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)27 जुलाई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां लगाये गये प्रदर्शों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना संग्रहालय का उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। यह पुराना संग्रहालय है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रख-रखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है। संग्रह को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से इस संग्रहालय का विस्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के पूरे परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Related posts

एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जैविक खेती हेतु किसानों के जत्थे को कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने झंडी दिखा किया रवाना

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “वर्ल्ड आर्ट डे “के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “मेरे शहर का रंग” का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा महादलित टोला में स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर आयोजित।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी, जोधपुर ने “एआई के उपयोग से 5जी और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे?

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल पर शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment