RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का किया विमोचन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)15 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास हेतु महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। आज बेटियां हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है। यहां की संस्कृति और परंपराओं को संजोये रखने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से राज्य में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना है। प्रवासी सम्मेलन के आयोजन के बाद से अनेक प्रवासियों द्वारा अपने मूल गांवों के विकास के साथ ही प्रदेश के विकास के सहयोगी बनने की इच्छा जताई गई है।
इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, दून इंटरनेशल स्कूल समूह के संस्थापक डी.एस.मान एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ :जब लड़खड़ाती आवाज़ में जवान नरेंद्र ने बयां की शौर्य की दास्तान, सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री, दी एक लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता।

rktvnews

व्यंग्य 🤪 पुल गिरा नहीं जल समाधि लिया है:अजय राय

rktvnews

भोजपुर:पर्युषण महापर्व आत्मनिरीक्षण और आत्मशुद्धि का अनूठा पर्व है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

रायपुर : जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी ने औद्यौगिक क्षेत्र में बने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: चुनाव की तैयारी को ले जगदीशपुर निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment