RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:BIADA द्वारा 16 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन—बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति।

₹474.05 करोड़ का प्रस्तावित निवेश, 777 रोजगार अवसरों का सृजन।

फूड प्रोसेसिंग, रबर, टेक्सटाइल एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में सुदृढ़ औद्योगिक विस्तार।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 नवंबर।बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की Project Clearance Committee (PCC) की बैठक प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार, की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक प्रस्तावों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए योग्य उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड एवं शेड के आवंटन पर निर्णय लिया गया तथा निर्णय के साथ-साथ आवंटन भी किया गया।
बैठक में 16 औद्योगिक इकाइयों को कुल 6.13 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। ये इकाइयाँ पटना, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया एवं सहरसा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी। आवंटित इकाइयाँ फूड प्रोसेसिंग, रबर, टेक्सटाइल तथा सामान्य मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों से संबंधित हैं, जो राज्य की औद्योगिक संरचना को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।
इन इकाइयों द्वारा कुल Rs.474.05 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे लगभग 777 रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। यह निवेश राज्य की आर्थिक प्रगति, स्थानीय सप्लाई चेन के सुदृढ़ीकरण तथा रोजगार-उन्मुख औद्योगिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में निम्नलिखित इकाइयों को भूमि आवंटन किया गया:
• M/s BALBHADRA POLYPLAST PRIVATE LIMITED
• M/s JK LAKSHMI CEMENT LIMITED
• M/s AMJAD BOND PRIVATE LIMITED
• M/s Taran Hardware
• M/s Deco PVC Industries Private ltd
• M/s Connedit Business Solution pvt ltd.

BIADA एक पारदर्शी, कुशल एवं उद्योग-अनुकूल प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ समयबद्ध तरीके से प्राप्त होती रहें। यह निर्णय बिहार को निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के अग्रणी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PCC का यह निर्णय राज्य में उद्योगों के विस्तार, निवेश वातावरण के सुदृढ़ीकरण और रोजगार सृजन की संभावनाओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा, जिससे बिहार की औद्योगिक प्रगति को नए आयाम प्राप्त होंगे।

Related posts

जयपुर:राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की मुलाकात।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

राष्ट्रपति कल विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 पर एक होम्योपैथिक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

संविधान पर बहस : बोले तो बहुत — मगर बताने के लिए कम, छुपाने के लिए ज्यादा।

rktvnews

भाजपा संविधान के धर्मनिरपेक्षता को खतम करने पर आमदा : दीपांकर

rktvnews

सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन पहल के अंतर्गत अनुसंधान और विकास प्रस्ताव प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment