RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जनवरी।सड़क हादसा में सरकारी स्कूल में शिक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई।यह घटना भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की है। शिक्षक बसंतपुर भदया धोबहा निवासी थे और स्वर्गीय जलेश्वर सिंह के पुत्र थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह से शिक्षक के कॉल नहीं उठने पर उनके सहकर्मियों ने कई बार संपर्क किया। प्राप्त मोबाइल से पुलिसकर्मी ने कॉल उठाकर बताया कि धीरेंद्र कुमार की मौत हो गई है, जिससे परिजनों और स्कूल स्टाफ में कोहराम मच गया।
धीरेंद्र कुमार नगर थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग से मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजनों, स्कूल स्टाफ और छात्रों में शोक का माहौल है। सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा और अफरा-तफरी का माहौल रहा।बाद में नवादा थाना द्वारा भीड़ नियंत्रित किया गया। ट्रक चालक की खोज की जा रही है।

Related posts

भोजपुर:मैनुदीन खान संगीत समारोह में बही संगीत की गंगा।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे महिला व बाल सशक्तिकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा महादलित टोला में स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर आयोजित।

rktvnews

जनहित में उपयोगी कार्य को लेकर उपायुक्त अबु इमरान हुए सख्त!उपायुक्त के निर्देश पर कार्यकारिणी एजेंसी एनआरईपी ने कार्य में रुचि नहीं लेने वाले संवेदकों को तलब कर, दिया अंतिम चेतावनी,तीन दिनों के अन्दर अग्रधन की राशि जमा करें।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment