RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

भोजपुर:प्रेम शांति सदभाव मानव उद्धार का अदभुत मार्ग है विहंगम योग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर। शनिवार को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन महाराजा हाता गली न०- 2 में सत्संग आयोजित किया गया । मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने कहा — प्रेम, शांति,सदभाव- मानव उद्धार का अदभुत मार्ग है-विहंगम योग।भजन और प्रवचन से पुरा माहौल भक्ति मय, अध्यात्मिक रस से परिपूर्ण , सैकड़ों लोगों की उपस्थिति सम्पूर्ण वातावरण को आनन्दायक बना रहा था। भूपेंद्र राय ने कहा – जीवन अनमोल है, बीना आत्म ज्ञान प्राप्त किए, इस भौतिक संसार का परित्याग करना सबसे बड़ी अज्ञानता है । समय बीतने के बाद पश्चाताप के सिवाय कुछ नहीं रह जाएगा। प्रेम शांति का मार्ग अनुभव के साथ चलता रहता है , समस्त ज्ञान विज्ञान विहंगम योग की साधानात्मक क्रिया से प्राप्त हो जाती है, इस विहंगम योग के साधननात्मक ज्ञान से जनपद सभी लोग जुड़कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
वसम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार, प्रोफेसर उमेश पांडेय, जिला सचिव विजय पाण्डेय, परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार धीरज, डॉ अंशु सिंह, राजवंश सिंह, निर्मल चन्द्र प्रसाद, उपेन्द्र यादव, रामजी यादव, आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता, रीता देवी, पिंकी प्रसाद, प्रियंका गुप्ता, जयमालती राय, संगीता देवी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:20 से 30 मई तक बिजली विभाग बिजली बिल,मीटर से संबंधित समास्याओं के निवारण हेतु आयोजित करेगा शिविर।

rktvnews

वाहन चालकों के आगे झुकी मोदी सरकार-दिलराज प्रीतम

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

भोजपुर:योग गुरु विक्रमादित्य ने विद्यालय के बच्चों को सिखाए योग के गुर।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की संख्‍या बढ़ाने के लिए पहली बार, चुनिंदा जिलों के निगम आयुक्तों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ ‘मतदान में कम सहभागिता पर सम्मेलन’ आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment