RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री के 100 वें मन की बात कार्यक्रम की तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर द्वारा बैठक की गई। सभी बूथों पर किया जाएगा आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 अप्रैल ।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा 30 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री के 100 वे ‘मन की बात’ की तैयारी के लिए संगठन के जिला पदाधिकारियों का एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय मीरगंज स्थित एक सभागार मे किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डाँ. राकेश कुमार सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भोजपुर जिला मे सभी बूथो पर विभिन्न माध्यमो से किया जाएगा प्रसारित जिसमे समाज के सभी वर्गो का उसमे सहभागिता होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा रुप रेखा बना लिया गया है।पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, नेतागण, जिला के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग के पदाधिकारी सहित सभी निवर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की सहभागिता सभी बूथो पर तय किया गया है।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर प्रत्येक विधानसभा अंतर्गत 100 केन्द्रो को चिन्हित कर कार्यक्रम को बड़ा करने के उदेश्य से समारोह का रुप दिया गया है। इन सभी केन्द्रो मे सांसद,विधायक, प्रदेश नेता, जिला के नेता और पदाधिकारियों का प्रवास होगा।
इसके साथ जिलाध्यक्ष ने सभी मंडलो मे संगठन विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
जिला प्रभारी टीएन सिंह ने कहा कि अबकी बार ‘प्रधानमंत्री जी के मन की बात’ का 100 वां संस्करण महत्वपूर्ण है।वैसे तो इसके पहले सभी ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम सफल हुआ है,लेकिन अबकी बार यह कार्यक्रम वृहत पैमाने पर किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इसको सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी तय करेंगे और वे अपने-अपने बूथो सहित अन्य बूथो की भी जिम्मेवारी लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ दिन-प्रतिदिन देश को आगे बढाने का काम कर रहे है।इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि कार्यक्रम मे सभी वर्गो की सहभागिता तय हो।
वही जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला प्रभारी कौशल यादव ने ‘प्रधानमंत्री जी के मन की बात’ का 100 वां संस्करण कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा को सबके सामने रखते हुए कहा कि सभी विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलो मे शक्तिकेन्द्रो पर एक बडा़ कार्यक्रम होगा, जिसमे एलइडी टीबी और माइक लगाकर समारोह का रुप दिया जाएगा। यह कार्यक्रम अपने-आप मे बड़ा होने वाला है।पूरे देश मे यह कार्यक्रम एक समय मे करोडो़ लोगो के सहभागिता से कीर्तिमान स्थापित करेगा।सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए पूरे तन-मन से कार्यक्रम को सफल बनाएँगे।भोजपुर जिला बिहार मे कीर्तिमान बनाएगा।
उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया, जिसमे महत्वपूर्ण रूप से प्रचार-प्रसार, आम जनो की सहभागिता, कार्यक्रम को नमो एप्प और सरल एप्प पर डाउनलोड करना और सभी बूथो पर टीवी, रेडियो,मोबाइल, नमो एप्प आदि माध्यम से देखना और सुनना महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,अखिलानंद ओझा, उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,सतीश भट्ट,जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री, अरबिन्द पांडेय,विनय बेलाउर,संतोष चंद्रवंशी, मधु मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,निलेश जैन,आनंद गोपाल पंडित, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण, आईटी संयोजक ओंकार पांडेय,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. कलामुद्दीन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान आदि थे।

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना में बंधु की पाठशाला ‘साहित्य महाकुंभ’ एवं ‘बिहार गौरव सम्मान’ का आयोजन।

rktvnews

12 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने कसाप गांव में किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने चौमूं बायपास पर रोडवेज व निजी बसों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद ने विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के उपलक्ष्य में “वैश्विक मानक और आईपीआर” पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment