RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने रक्तदान हेतु आमजनों को जागरुक करने के उद्देश्य से किया पोस्टर लांच।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)18 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आज रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से पोस्टर लांचिंग किया गया। इसके तहत 30.11.2025 को ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत आरके मिशन विद्यापीठ में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर पोस्टर लॉन्चिंग किया गया एवं तैयारी की जानकारी ली।
इसके अलावा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्त अधिकोष के नियमों को पालन करते हुए रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपका रक्तदान बहुतों के लिए जीवनदान हो सकता है। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस नेक कार्य में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

संपर्क से समर्थन तक कार्यक्रम के तहत अशोक शर्मा ने घूम घूम कर किया प्रचार।

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

पूर्व विधान पार्षद पुनेश्वर मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

पीएम पोषण योजना में अब 6 रू का होगा अंडा/मौसमी फल।

rktvnews

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद, राजस्व, आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment