RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

जिले में झारखंड स्थापना दिवस 2025, का होगा भव्य आयोजन:उपायुक्त

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किए जाएंगे आंदोलनकारी।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 नवंबर ।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने 15 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए समयबद्ध कार्य निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस राज्य की एकता, अस्मिता और विकास का प्रतीक है। इसे भव्य, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। आगे उन्होंने जानकारी दी कि कल 15 नवंबर को माननीय मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (वियोरोय हॉल) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा, परिसंपत्तियों का वितरण, विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें झारखंडी लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक कला की प्रस्तुति दी समेत अन्य कार्यक्रम निर्धारित हैं। आगे उपायुक्त ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों की तैयारी समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाए एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सौरभ, डीएफओ अभिषेक भूषण, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सुहागिनों ने श्रद्धा भक्ति से किया वट सावित्री व्रत पूजा अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की।

rktvnews

गढ़वा:पंकज कुमार गिरी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय, गढ़वा का किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाराजा कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन।

rktvnews

महाराजा कॉलेज आरा के मैदान में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 23 रनों से विजई रहा।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया पकरीबरावां प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment