RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाराजा कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च।महाराजा कॉलेज, आरा में महर्षि कणाद विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर ऑनलाइन व्याख्यान काआयोजन किया गया।

सी.एस.आई.आर., सी.आई. एम. एफ़. आर. धनबाद के वरीय वैज्ञानिक डॉ क्षितिन्द्र कुमार सिंह

आयोजन में मुख्य वक्ता के के रूप में सी.एस.आई.आर., सी.आई. एम. एफ़. आर. , धनबाद के वरीय वैज्ञानिक डॉ क्षितिन्द्र कुमार सिंह थे। जिन्होंने “भूजल की गुणवत्ता का मानव स्वास्थ्य पर जोखिम का आकलन” पर बहुत ही जानकारी पूर्ण , नवाचारी तथा उदबोधक व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान में प्रधानाचार्य प्रो. आलोक कुमार, प्रो. चंचल कुमार पांडेय, प्रो. सुनीता कुमारी शर्मा, प्रो. संध्या रानी, डॉ अंकिता ओझा, डॉ सुनील यादव, डॉ अभय कुमार मिश्रा, संजय कुमार,कंप्यूटर सहायक, शैलेश शाही तथा कई वरीय प्रोफेसर सम्मलित हुए। व्याख्यान संयोजिका प्रो. सुनीता कुमारी शर्मा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता तथा महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवेश किया जबकि डॉ अंकिता ओझा,अध्य्क्ष ,रसायनशास्त्र विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सौ से अधिक प्रतिभागियों का इस व्याख्यान से जुड़ाव तथा प्रश्नोत्तरी सत्र इसके सफल आयोजन का परिचायक रहा । अपने सधे हुए प्रश्नों से छात्रों ने अपनी जिज्ञासा तथा विज्ञान में अपनी अभिरुचि को भी प्रदर्शित किया।

Related posts

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के निधन पर भारत सरकार ने 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला

rktvnews

सिंदूर की सौगंध: ‘एक था पाकिस्तान’ की गूंज।

rktvnews

भोपाल:दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment